फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Family abroad, goods stolen from locked house

Mohali News: परिवार विदेश में, बंद घर से सामान चोरी

Sat, 26 Oct 2024 04:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Family abroad, goods stolen from locked house
खरड़। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सनी एनक्लेव की ग्लोबल सिटी साेसाइटी में पिछले सप्ताह लगातार दो दिन हुई चोरी के बाद अब खरड़ के ही वार्ड नंबर-12 में चोरों ने विदेश गए परिवार के बंद घर से सामान चोरी कर लिया है। जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा जिस घर को निशाना बनाया गया है, वह पवन कुमार शर्मा का घर है और आजकल वह परिवार के साथ विदेश गए हुए हैं। उनके पीछे घर में उनका बेटा प्रत्यूष शर्मा रह रहा है जो मोहाली में एक आईटी कंपनी में काम करता है। प्रत्यूष ने बताया कि वह बुधवार रात को अपने घर को ताला लगा कर अपने काम पर चला गया था परंतु अगले दिन सुबह आकर देखा तो घर के अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। कमरों में बिस्तर पर काफी सारे सूटकेस अथवा बैग खुले पड़े थे। प्रत्यूष ने बताया कि अभी यह पता नही लगा है कि क्या सामान चोरी हुआ है। उनके घर के अन्य सदस्य घर के बाहर हैं, उनके आने पर ही पता चल सकेगा कि कौन का सामान चोरी हुआ है। प्रत्यूष द्वारा इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed