{"_id":"658841735902ef499e04e1b4","slug":"fake-video-of-punjabi-artist-rupinder-kaur-goes-viral-case-registered-against-amritsar-youth-mohali-news-c-71-1-mli1004-9652-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंजाबी कलाकार रूपिंदर कौर का फेक वीडियो वायरल, अमृतसर के युवक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंजाबी कलाकार रूपिंदर कौर का फेक वीडियो वायरल, अमृतसर के युवक पर मामला दर्ज
Sun, 24 Dec 2023 08:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मशहूर पंजाबी कलाकार का एक फेक वीडियो तैयार करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में सोहाना पुलिस ने अमृतसर के युवक पर मामला दर्ज किया है। यह मामला सेक्टर-91 निवासी रूपिंदर कौर ने दर्ज करवाया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर उसकी छवि को ठेस पहुंचाई है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अमनजोत कौर ने बताया कि आरोपी की पहचान अमृतसर के गांव रइया निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस को दिए बयान में रूपिंदर कौर ने बताया कि इंस्टाग्राम पेज व टेलीग्राम पर एक लिंक के माध्यम से उसका एक फेक वीडियो तैयार करके उसे वायरल किया गया। लिंक के नीचे लिखा था कि अगर इस वीडियो का पूरा लिंक चाहिए तो 180 रुपये देकर उसे प्राप्त कर सकते हैं। जब उसने खुद फोन खोलकर देखा तो फोन के मालिक ने अन्य बहुत सारी लड़कियों का वीडियो डाला हुआ था।
रूपिंदर कौर ने आरोप लगाया कि वह मशहूर पंजाबी कलाकार है और वीडियो वायरल करने वाले ने उसकी छवि को ठेस पहुंचाकर बदनाम किया है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि यह वीडियो अमृतसर निवासी मनप्रीत सिंह ने शेयर किया है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज करने उपरांत मामला दर्ज कर लिया।