फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake of millions with a person selling fake gold idol

नकली सोने की मूर्ति बेच व्यक्ति के साथ लाखों की ठगी

Mon, 02 Dec 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fake of millions with a person selling fake gold idol
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित स्वास्तिक विहार में सत्यम अपार्टमेंट के एक व्यक्ति को सोने की मूर्ति का लालच देकर ठगों ने नकली सोने की मूर्ति के बदले साढ़े पांच लाख रुपये की ठग लिए। पीड़ित सतपाल सिंह पुत्र अनंतपाल सिंह निवासी ज्युली थाना चंडीमंदिर, अभी मकान नंबर 505 ब्लाक-डी, सत्यम अपार्टमेंट में रहता है। उसने सहजानपुर, उत्तर प्रदेश के 5 व्यक्तियों पर ठगी मारने का आरोप लगाया है। सतपाल सिंह ने बताया कि वह स्वास्तिक विहार में अपना मकान बना रहा है। उसके मकान के निर्माण कार्य में लगे मजदूर जमीन और स्नीउल्ला निवासी गांव तकिया कंमू रोजा सहजानपुर ने उसे बताया कि उनके गांव में उन्हें खुदाई के दौरान एक सोने की मूर्ति मिली है। अब उन्हें पैसों की जरूरत है और वह मूर्ति को बेचना चाहते हैं। ठगों ने मूर्ति का कुछ हिस्सा काटकर सतपाल को दे दिया। उसे सतपाल सिंह ने 24 नवंबर को सुनार से चेक करवाया तो सुनार ने कहा कि सोना असली है। इससे वह सस्ते सोने के लालच में आ गया। 26 नवंबर को उक्त ठग सतपाल के पास आए और मूर्ति की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये बताई। ठगों ने साढ़े पांच लाख रुपये वसूल कर सोने की मूर्ति को उसे सौंप दिया। कुछ दिन बाद जब उसने सुनार के पास मूर्ति की जांच करवाई तो पता लगा कि उसके साथ ठगी हुई है। इसकी शिकायत उसने जीरकपुर थाने में दी।
विज्ञापन

जांच अफसर एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच व्यक्तियों जमीन, स्नीउल्ला, साजिद, वसीम और आदर वासी गांव तकिया कंमू रोजा सहजानपुर के खिलाफ धारा 406, 420 और 120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed