फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake advertisement for draw of plots of Aerotropolis City goes viral

एरोट्रोपोलिस सिटी के प्लॉटों के ड्रॉ का फर्जी विज्ञापन वायरल

Sun, 11 Jul 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fake advertisement for draw of plots of Aerotropolis City goes viral
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने एयरोसिटी के निकट बसाई जाने वाली एरोट्रोपोलिस सिटी स्कीम के प्लॉटों की स्कीम अभी तक जनता के लिए लांच तक नहीं की है। वहीं किसी शरारती तत्व ने शनिवार को गमाडा का फर्जी विज्ञापन बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें लिखा गया था कि स्कीम के प्लॉटों का ड्रॉ एक अगस्त को पुडा भवन में निकाला जाना है। यह विज्ञापन देखने में असली की तरह दिख रहा था। जैसे ही यह मामला गमाडा के अधिकारियों के ध्यान में आया तो गमाडा ने साफ किया है कि ऐसा कोई विज्ञापन उनकी तरफ से जारी नहीं किया गया है। वहीं, इस तरह फर्जी विज्ञापन जारी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की है कि किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी लेने के लिए गमाडा से संपर्क करे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गमाडा अभी एरोट्रोपोलिस सिटी के लिए जो जमीन एक्वायर की गई है, उसके मालिकों को मुआवजा आदि देने की औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। गमाडा अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए जिन लोगों की जमीन एक्वायर हुई है, उनके लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) तैयार कर रहा है, जो जल्द ही उन्हें जारी कर दिए जाएंगे। गमाडा ने जमीन मालिकों व लोगों को कहा है कि वे प्रोजेक्ट को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें।
विज्ञापन

ऐसे दिया था फर्जी विज्ञापन में विवरण
जानकारी के मुताबिक फर्जी विज्ञापन पूूरा गमाडा की तर्ज पर बनाया था। बाकायदा लोगो से लेकर अन्य जानकारी दी गई थी। विज्ञापन में जारीकर्ता वाली जगह एक साइड एस्टेट आफिसर व एक साइड एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर लिखा हुआ था। ड्रॉ एक अगस्त से लेकर छह तारीख तक चलने का विवरण दिया था। साथ ही प्लॉटों के साइज 100, 200, 300, 400 व 500 वर्ग गज दिए थे। यहां तक लिखा था कि ड्रॉ के रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किए जाएगे। वहीं, अगर ड्रॉ के दस दिन में एलओआई नहीं मिलती है, तो गमाडा से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed