फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Etios car, mobile and 25 thousand looted by taking hostage at gun point from Chandigarh youth

चंडीगढ़ के युवक से गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर इटियोस कार, मोबाइल और 25 हजार लूटे

Sun, 27 Jun 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Etios car, mobile and 25 thousand looted by taking hostage at gun point from Chandigarh youth
जीरकपुर। एयरपोर्ट रोड पर गांव छत्त के लाइट प्वाइंट की स्लिप रोड पर चंडीगढ़ निवासी एक युवक को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर अज्ञात लुटेरों ने उसकी इटियोस कार, मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

पीड़ित युवक की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी, 506, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले में जीरकपुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि जो पीड़ित युवक की कार लूटी गई है उसके नंबर के आधार पर अज्ञात तीनों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विजय शर्मा, निवासी सेक्टर-47डी चंडीगढ़ ने बताया कि वह निजी कारोबार करता है। 24 जून को अपनी इटियोज कार नंबर सीएच-01बीएक्स-7202 में किसी काम से जीरकपुर आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह वापस घर जा रहा था तो गांव छत्त के लाइट प्वाइंट की स्लिप रोड पर पेशाब करने के लिए रुका और गलती से गाड़ी स्टार्ट ही छोड़कर नीचे उतर गया। इसी दौरान अचानक तीन युवक वहां पहुंचे और उन्होंने उसे गन दिखाकर कार में पीछे बैठाकर बंधक बना लिया। लुटेरे उसे कार में में घुमाते रहे और उससे 25 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद रात को मोरिंडा शहर से पहले उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक कर लुधियाना की ओर फरार हो गए। इसके बाद उसने एक राहगीर के फोन से पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed