{"_id":"5eadd6308ebc3e90a24a654b","slug":"entrepreneurs-now-send-pass-request-for-workers-to-come-mohali-news-pkl374068825","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उद्यमियों ने कर्मियों के आने-जाने के लिए मांगे पास.. भेजे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उद्यमियों ने कर्मियों के आने-जाने के लिए मांगे पास.. भेजे आवेदन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के रियल एस्टेट सेक्टर के साथ ही इंडस्ट्रियल सेक्टर से जुड़े उद्यमियों ने जिला प्रशासन से कर्मचारियों के आने-जाने के लिए पास
का आवेदन कर दिया है। फिलहाल जो लिस्ट सौंपी गई हैं उसमें सीमित कर्मचारियों के लिए ही पास के आवेदन किए गए हैं।
उद्यमी अपनी फैक्ट्री में इस बात का जायजा ले रहे हैं कि प्रोडक्शन शुरू करने के लिए कितना मैटेरियल आवश्यक होगा और कितना कच्चा माल मौजूद है। उद्यमियों के अनुसार अभी प्रोडक्शन इतना आसान नहीं है। लेबर, सीमित स्टाफ और उसके साथ ही रॉ मैटेरियल की किल्लत का सामना प्रोडक्शन के दौरान करना पड़ सकता है। फिर भी इन सभी चैलेंज को स्वीकार करके उद्यमी एकबार फिर से अपनी फैक्ट्रियों में पहुंच गए हैं। पंजाब सरकार ने जिला मोहाली के अंतर्गत आने वाली सभी इंडस्ट्री को सशर्त खोलने की अनुमित प्रदान कर दी है। यह सभी उद्योग और रियल एस्टेट सेक्टर के कार्यालय सशर्त अपने नियमित समय में खुलेंगे और प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार बंद होंगे।
40 दिन बाद अपनी फैक्ट्रियों में पहुंचे मालिकों ने पहला दिन अपनी आगे की योजनाओं और स्टाफ मैनेजमेंट पर ही लगा दिया। सरकारी आदेशों में स्पष्ट है कि फिलहाल कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा, ऐसी स्थिति में कर्मचारियों के आने-जाने की व्यवस्था करने में काफी समय बीता। डेराबस्सी के कुछ उद्यमियों ने अपने कर्मचारियों के लिए प्राइवेट व्यवस्था कर दी है। वहीं, कुछ कर्मचारियों को अपने वाहनों के माध्यम से ही आने के लिए कहा गया है।
वर्करों के रहने का करवा रहे इंतजाम
उद्योगपति योगेश सागर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों, स्पेशल इकोनामिक जोन के साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया की इंडस्ट्री को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। कुछ उद्यमी वर्करों को इंडस्ट्री में ही ठहराने का इंतजाम करवा रहे हैं। इसके साथ ही उद्यमी इंडस्ट्री की सैनिटाइजेशन, मास्क आदि की व्यवस्था भी करने में जुट गए हैं। जिला मोहाली में करीब दो हजार इंडस्ट्री हैं। इसमें फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, आईटी हार्डवेयर इंडस्ट्री, कोल प्रोडक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, ऑयल और गैस रिफाइनरी, पैकेजिंग मैटेरियल के साथ सभी इंडस्ट्री शामिल हैं।
विज्ञापन
रियल एस्टेट सेक्टर में छाया सन्नाटा
बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने बताया कि अभी रियल एस्टेट सेक्टर में काम शुरू होने में समय लगेगा। एक माह से ज्यादा समय से बंद
रियल एस्टेट सेक्टर के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है लेबर। इसलिए ज्यादातर लोग अपनी लेबर से संपर्क साध रहे हैं जिससे कि कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया जा सके। हरीश गुप्ता ने बताया कि वह पहले दिन अपने कार्यालय गए और वहां सिर्फ कर्मचारियों का जायजा ही लिया। सरकार द्वारा बताए गए सारे मानकों को पूरा करने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा। हरीश गुप्ता ने बताया कि सोमवार से रियल एस्टेट सेक्टर के पूरी तरह से काम शुरू करने की उम्मीद है।
रियल एस्टेट में सब पॉजिटिव होगा
मैक्सस के एमडी विवेक सिंगला ने बताया कि लॉकडाउन का ज्यादा असर रियल एस्टेट सेक्टर में नहीं पड़ने वाला। थोड़ा वक्त जरूर लगेगा लेकिन कंस्ट्रक्शन भी शुरू हो जाएगा। इस आपदा की स्थिति में बिल्डर एसोसिएशन द्वारा लोगों को काफी सहयोग प्रदान किया गया है और जिस सकारात्मक ढंग से बिल्डरों ने कोरोना वायरस के दौर में सभी की सेवा की वही पॉजिटिव रिजल्ट अब बिल्डरों को मिलेगा।