फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Entered the gym and assaulted the boy, case registered against two accused

Mohali News: जिम में घुसकर लड़के के साथ की मारपीट, दो आरोपियों पर केस दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Entered the gym and assaulted the boy, case registered against two accused
मोहाली। गांव भड़ौंजियां में एक युवक के साथ जिम के अंदर आकर दो युवक ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी उससे आईफोन छीनकर भाग गए। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी गांव भड़ौंजियां और हनी के रूप में हुई है। इस मामले में मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जसकरन सिंह निवासी सैनीमाजरा ने बताया कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। वह रोजाना शाम को गांव भड़ौंजियां में स्थित वी-2 जिम में जाता था। 26 सितंबर की शाम करीब साढ़े आठ बजे जब वह जिम में पहुंचा तो तभी उक्त आरोपी जगजीत सिंह जिम के अंदर आया और जिम की फीस का पूछने के बहाने उसे बाहर ले गया। उसने देखा कि बाहर एक और युवक हाथ में डंडा पकड़े हुए खड़ा था और वह भी उससे जिम की फीस पूछने लगा। इस पर उसने कहा कि वह उनकी बात जिम के मालिक के साथ करवा देता है और जैसे ही उसने जिम के मालिक को फोन करने के लिए जेब से अपना आईफोन-14 निकाला तो आरोपियों ने उसके हाथ से फोन छीन लिया। इसके बाद उन्होंने उसे डंडे से मारना शुरू कर दिया तो वह जिम के अंदर चला गया। उन्होंने फिर जिम के अंदर आकर उसके साथ मारपीट की और गालीगलौज करते हुए उसका फोन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed