{"_id":"628beaad2aedb50f8b0bc2da","slug":"entered-the-flat-with-the-intention-of-capturing-beaten-the-girls-mohali-news-pkl4515355132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट में कब्जा करने की नीयत से घुसे, लड़कियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट में कब्जा करने की नीयत से घुसे, लड़कियों से मारपीट
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-91 के एक फ्लैट में कब्जा करने की नीयत से घुसकर मारपीट व लड़कियों से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान वीर ठाकुर वासी दिल्ली, अनिल वासी बलटाना, पलवी दत्त वासी पठानकोट, दविदंर पाल कौर वासी दिल्ली, नरिदंर व आंचल वासी जीरकपुर के रूप में हुई है। वहीं एक आरोपी अभी तक फरार चल रहा है।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी पत्नी और बेटियों के साथ किराए के फ्लैट पर रह रहा था। 20 मई को आरोपी उनके घर आ गए। साथ ही कहने लगे कि फ्लैट उनका है। इस पर उनका जवाब था कि उन्होंने दो महीने पहले फ्लैट किराए पर लिया था। साथ ही उनका फ्लैट मालिक से इस बारे में इकरारनामा हुआ है। उन्होंने मौके पर मकान मलिक को बुलाया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
21 मई को दोबारा से उक्त लोग उनके घर पर आ गए। इसके बाद दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद अंदर आकर परिवार के सभी सदस्यों से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने बेटियों से अश्लील हरकत की है। इस दौरान उसकी पत्नी और बच्चे तक घायल हो गए। पत्नी ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर मामले की पड़ताल की।