फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Encroachments during the festive season lead to traffic gridlock; an ambulance remains stuck for 25 minutes, leaving the public in distress

Mohali News: त्योहारों में अतिक्रमण से जाम के हालात, एंबुलेंस 25 मिनट फंसी<bha>;</bha> जनता बेहाल

Wed, 28 Oct 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Encroachments during the festive season lead to traffic gridlock; an ambulance remains stuck for 25 minutes, leaving the public in distress
पार्किंग में दुकानों से बिगड़े हालात, कारोबार भी हो रहा प्रभावित, मुख्य बाजारों में सड़कें होने लगी संकरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज जऐंसी
जीरकपुर। त्योहारों के सीजन में जीरकपुर शहर में यातायात जाम की समस्या गंभीर हो गई है। दुकानदारों द्वारा पार्किंग क्षेत्रों और सड़कों पर दुकानें सजाने से यह परेशानी बढ़ी है। गत दिनों वीआईपी रोड पर जाम के कारण एक एंबुलेंस को रास्ता पार करने में 20 से 25 मिनट लग गए। सामान्य दिनों में यह रास्ता एक से दो मिनट में तय हो जाता है। जीरकपुर मुख्य बाजार, बलटाना मुख्य बाजार, ढकोली क्षेत्र और पीरमुछल्ला में हर जगह जाम के हालात है। वीआईपी रोड की हाई स्ट्रीट मार्केट की पार्किंग एरिया में टेंट लगाकर दुकानें लगाई जा रही हैं। इससे ग्राहकों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं। सड़क संकरी होने से दिनभर जाम लगा रहता है। त्योहारों के दिनों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर हो जाती है। पार्किंग की जगह न मिलने पर लोग मजबूरी में गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है। स्थानीय निवासियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर उठ रहे सवाल
वीआईपी रोड पर जाम की समस्या को लेकर नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि टीम शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का दावा करती है। नियमित रूप से रेहड़ी-फड़ियों को हटाने की कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद मुख्य बाजार के पार्किंग एरिया में टेंट लगाकर दुकानें सजाई जा रही हैं। सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन से जाम की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। उन्होंने पार्किंग एरिया में लगाई जा रही दुकानों को हटवाने की अपील की है। इससे ग्राहक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े कर सकेंगे। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना जरूरी है ताकि लोगों को जाम से राहत मिले। एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी रास्ता पार करने में देरी न हो।
विज्ञापन



हम सामान खरीदने के लिए पहले जीरकपुर जाते थे लेकिन अब वीआईपी रोड पर जाते हैं। वीआईपी रोड पर जाम की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि चार पहिया वाहन पर जाना इतना ज्यादा मुश्किल है। यहां तक कि दो पहिया वाहन पर भी जाना मुश्किल हो जाता है। त्योहारों के दिनों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि बाजार में क्योंकि लोग पार्किंग एरिया में दुकानें लगा दी जाती हैं और लोग सड़क पर अपने वाहन खड़े कर देते हैं। - हरप्रीत सिंह, निवासी सिंहपूरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों के दिनों में अब बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो चुका है। पूरे जीरकपुर में कहीं भी चले जाओ हर तरफ जाम मिलता है। प्रशासन को त्योहारों के दिनों में पार्किंग की खास व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि शहर में दुकानें सजने के बाद सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। इस तरफ ध्यान देना चाहिए। - अमरीक सिंह, निवासी जीरकपुर।





पार्किंग का एरिया पार्किंग के लिए ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यदि पार्किंग में दुकानें लगाई जा रही हैं तो दुकानदारों की जिम्मेदारी बनती है कि वह ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करें। यदि ऐसा नहीं करते तो इन्फोर्समेंट विंग को बोलकर दुकानें हटाई जाएंगी। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed