फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Encounter between police and car robber at gunpoint, miscreant injured after being shot in the leg

Mohali News: गन पॉइंट पर कार लूटने वाले की पुलिस से मुठभेड़, टांग पर गोली लगने से बदमाश घायल

Tue, 26 Aug 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and car robber at gunpoint, miscreant injured after being shot in the leg
मोहाली। लांडरां-सरहिंद रोड पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पीछे रुड़की पुख्ता गांव के पास पुलिस से मुठभेड़ में टांग पर गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वारदात सोमवार दोपहर एक बजे की है। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।घायल बदमाश भूपिंदर सिंह लुधियाना निवासी है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर खरड़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी रजिंदर सिंह ने बताया कि भूपिंदर ने अपने तीन साथियों के साथ 17 अगस्त को गन पॉइंट पर दो युवकों से आई-20 कार लूटी थी। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। भूपिंदर पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस को सोमवार को उसके खरड़ क्षेत्र में होने का इनपुट मिला था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई आई-20 कार और वह स्विफ्ट डिजायर भी बरामद कर ली है। इन वाहनों में वे वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।
विज्ञापन




ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
एसपी रजिंदर सिंह ने बताया वारदात के बाद एंटी स्नैचिंग सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर गब्बर सिंह की अगुआई में बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर सबूत जुटाए। पता चला कि आरोपी मलेरकोटला में छिपे हैं। पुलिस टीम ने छापा मारकर तीन आरोपियों प्रगट सिंह, तरनजीत सिंह और भुप्पी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। तीनों मलेरकोटला के रहने वाले हैं। चौथे आरोपी भूपिंदर सिंह की तलाश जारी थी। मोहाली में उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने पीछा किया। वह बाइक पर था, रोकने की चेतावनी के बावजूद भागने लगा। तेज रफ्तार में बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद उसने पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली इंस्पेक्टर गब्बर सिंह की सरकारी गाड़ी में जाकर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी भूपिंदर सिंह की टांग में लगी, इसके बाद उसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन




गन पॉइंट पर लूटी थी कार
17 अगस्त 2025 की रात करीब 10 बजे चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज सीजीसी लांडरां के कर्मचारी तारा सिंह और तुषार शर्मा अपनी आई 20 कार में लौट रहे थे। रास्ते में लांडरां सरहद रोड पर स्विफ्ट डिजायर कार में आए चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर दोनों को पीटा और डराकर गाड़ी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उनकी आई 20 कार लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हुई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

वारदात -1 : अंबाला- चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लहली के निकट झरमल नदी पुल के पास पुराने बने पुल पर पुलिस और हाईवे लुटेरों के बीच भी कुछ माह पहले मुठभेड़ में एक लुटेरा सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ती गोली लगने से जख्मी हो गया था। उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था। उक्त लुटेरों ने पिछले दिनों चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर लालड़ू और पंजाब से जुड़े हरियाणा इलाके में हाईवे पर वाहन चालकों को डरा धमका कर रोड रॉबरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।

वारदात-2
दो हफ्ते पहले गैंगस्टर सुमित बिश्नोई की डेराबस्सी गुलाबगढ़ रोड पर स्थित एक प्रॉपर्टी दफ्तर के ऊपर बने अवैध पीजी में पुलिस मुठभेड़ में टांग पर गोली लगी थी। पुलिस ने इसको सरेंडर करने के लिए कहा था। इस दौरान उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाबी हमले में पुलिस ने फायरिंग की जिस दौरान गैंगस्टर पर पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। आरोपी पर 50 हजार का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed