फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity supply will be closed in many places in Mohali today

मोहाली में आज कई जगह बंद रहेगी बिजली सप्लाई

Sat, 05 Dec 2020 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be closed in many places in Mohali today
मोहाली। आधे शहर के साथ कई गांवों और रिहायशी सोसायटियों में रहने वाले लोगों को शनिवार को करीब सात घंटे के बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की भी बिजली बंद रहेगी। यह स्थिति पैदा हुई है फेज-1 स्थित 66 केवी ग्रिड में आ रही खराबी की वजह से। शनिवार को इसकी मरम्मत की जानी है। ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके लिए पावरकॉम के अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-1 स्थित 66 केवी ग्रिड की दिक्कत आ रही है। जबकि अभी सर्दियों का मौसम शुरू हुआ है। ऐसे में आगे चलकर स्थिति खराब न हो, इसके चलते पावरकॉम ने ग्रिड की जरूरी मम्मत करने का फैसला लिया है। इस मरम्मत कार्य के लिए विभाग ने टीमें गठित कर दीं। इस दौरान फेज-1 से छह रेजिडेंशियल, फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया, बलौंगी, ग्रीन एनक्लेव, दाऊं, बडमाजरा, और साथ लगते इलाके की लाइट प्रभावित रहेगी। इस दौरान दोपहर में आने वाले पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

हालांकि विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की है। वहीं, इस बारे में फेज-2 निवासी अतुल शर्मा का कहना है कि जब भी छुट्टियां आती हैं या वीकेंड होता है तो जिला प्रशासन ऐसे दिन इस तरह का काम जरूर करवाता है और ऐसे समय में ही मरम्मत का काम शुरू करता है। ऐसे काम विभाग को पहले करने चाहिए ताकि लोगों को दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि कोविड की वजह से ज्यादातर लोग अभी तक वर्क फ्रॉम होम चल रहे है। लाइट बंद होने के चक्कर में सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें उठानी पड़ती है। जबकि छह घंटे का तो इनर्वटर भी अब बैकअप नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed