फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   electricity crisis, new transfarmer in mohali, mohali electricity nigam, mohali

बिजली संकट से मिलेगी बड़ी राहत, लगाए गए 3 नए ट्रांसफार्मर

Wed, 13 Jul 2016 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 13 Jul 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
electricity crisis, new transfarmer in mohali, mohali electricity nigam, mohali
- फोटो : Demo pic
फेज-5 में लो वोल्टेज से काफी समय से लोग परेशान हैं। मंगलवार को बिजली बोर्ड ने इलाके में तीन नए ट्रांसफार्मर लगा दिए है। इसके बाद फेज-5 के लोगों को बिजली समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फेज-5 निवासी प्रवीण कुमार और बृजमोहन जोशी ने कहा कि पुराने और कम क्षमता वाले इन ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड पड़ने पर इनमें खराबी आती थी। इस कारण कई-कई घंटें बिजली गुल रहती थी। वार्ड निवासी इस समस्या को लेकर कई बार पार्षद अरुण शर्मा और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को शिकायत दे चुके थे। पार्षद ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद बिजली बोर्ड ने तीनों ट्रांसफार्मरों को बदल दिया है।  
विज्ञापन

पार्षद के अनुसार, गर्मी के सीजन में बिजली का अधिक लोड पड़ने से बिजली सेवा प्रभावित होती थी। गौरतलब है कि शहर में अभी भी कई इलाकों में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। ओवर लोड होने पर यह ट्रांसफार्मर जलने से बिजली सप्लाई ठप रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य इलाकों में दिक्कत बरकरार
भले ही पावरकॉम ने फेज-2 में ट्रांसफार्मर लगाकर इलाके के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से राहत दे दी हो। लेकिन, अभी तक कई इलाकों में समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे ज्यादा बुरा हाल फेज-दो और उसके साथ लगते इलाकों का है। इसके बावजूद इस इलाके की पावरकॉम सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed