{"_id":"572b6f154f1c1bbc655ccff8","slug":"electrcity-to-advicates-judicial-complex-mohali-electricity-nigam-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों को बिजली कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों को बिजली कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 05 May 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में सेक्टर-76 स्थित ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में बने वकीलों के चैंबरों को बिजली के कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जिला बार एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर तीन मेंबरों की एक कमेटी गठित की है। साथ ही अदालत परिसर में बने प्रति चैंबर को चार हजार रुपये कमेटी के पास जमा करवाने के लिए कहा गया है। ताकि, बिजली विभाग का पुराना बिल भरकर नए कनेक्शन जारी किए जा सकें।
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ही फेज-3बी1 से जिला अदालत से सेक्टर-76 स्थित ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में शिफ्ट हुई थी। इसके बाद वकीलों को भी वहां पर 106 अस्थाई चैंबर के लिए जगह अलाट की गई थी। प्रत्येक चैंबर में एक से लेकर चार तक वकील अपना काम करते हैं। लेकिन, अभी तक वकीलों के चैंबरों में बिजली की सुविधा नहीं मिल पाई है। बिजली बिल के बकाया करीब 4.65 लाख की अदायगी के लिए बार एसोसिएशन के मेंबरों की मीटिंग हुई। इसमें तय किया गया कि बकाया बिल की अदायगी कर नए मीटर लगवाए जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक चैंबर को चार हजार रुपये देने के लिए कहा गया है। बार एसोसिएशन के प्रधान लोगिंया ने बताया कि जल्द ही मीटर लगाकर चैंबरों में बिजली मुहैया करवा दी जाएगी।