पंजाब विधानसभा चुनाव: शराब और हथिययारों की तस्करी रोकने में पड़ोसी राज्यों की भूमिका होगी अहम
पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों को पंजाब के अधिकारियों से मिलकर रणनीति बनानी चाहिए। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के अधिकारियों को बेहतर अंतरराज्यीय तालमेल के लिए आईटी, आबकारी पलिस व सिविल विभाग के नोडल अफसरों की नियुक्ति करने व उनके विवरण पंजाब के अधिकारियों से शेयर करने की अपील की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने, शराब व हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़ा मजबूत सुरक्षा चक्र बनाया है। पंजाब के साथ लगते पड़ोसी राज्य भी इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। गुरुवार को डिवीजनल कमिश्नर मनवेश सिंह सिद्धू ने मोहाली के जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पड़ोसी राज्य हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान कई चीजों पर मंथन हुआ। साथ ही जबरदस्त रणनीति बनाई गई। उन्होंने दोनों पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से सहयोग की अपील की गई।
सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में मीटिंग की शुरुआत में डिवीजन कमिश्नर रूपनगर मनवेश सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने के लिए पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कमिश्नर के दिशा निर्देशों पर यह कार्रवाई चल रही है। कोशिश यही है कि अवैध शराब, नकदी व हथियारों की आमद व शरारती तत्वों को रोका जाए। उन्होंने कहा कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के पड़ोसी राज्यों की जिम्मेदारी होगी कि वह यकीनी बनाएं कि पंजाब की सीमा से लगते जिलों में नकदी व हथियारों की तस्करी न हो। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों को पंजाब के अधिकारियों से मिलकर रणनीति बनानी चाहिए। सिद्धू ने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के अधिकारियों को बेहतर अंतरराज्यीय तालमेल के लिए आईटी, आबकारी पलिस व सिविल विभाग के नोडल अफसरों की नियुक्ति करने व उनके विवरण पंजाब के अधिकारियों से शेयर करने की अपील की है।
मोहाली 48 अंतरराज्यीय नाकों से रख रहा है नजर
मीटिंग में डीसी मोहाली ईशा कालिया ने बताया कि जिले की सीमाएं हरियाणा राज्य के अंबाला व पंचकूला जिले, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले व यूटी चंडीगढ़ से लगती है। इस समय जिला प्रशासन द्वारा 48 अंतरराज्यीय नाके बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध शराब व हथियार आने का खतरा है। ऐसे में अधिकारियों के सहयोग की जरूरत है। इस मीटिंग में डीसी रूपनगर सोनाली गिरी ने बताया कि रूपनगर जिले की सीमाएं हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर व ऊना जिले से लगती है। ऐसे में चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए दोनों राज्यों की तरफ से नजदीकी तालमेल व सांझे ऑपरेशन की जरूरत है।
मीटिंग में यह अधिकारी रहे मौजूद
मीटिंग में अरुण कुमार मित्तल आईजी पुलिस रेंज रूपनगर, ईशा कालिया डीसी मोहाली, सोनाली गिरी डीसी रूपनगर, विशेष सारंगल डिप्टी कमिश्नर एसबीएस नगर, विवेकशील सोनी एसएसपी रूपनगर, कंवरदीप कौर एसएसपी एसबीएस नगर, कोमल मित्तल एडीसी मोहाली, वजीर सिंह एसपी (डी) मोहाली के अलावा कई अधिकारी हाजिर थे।