फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Elderly people are rejuvenating the neglected community center, repair work has started.

Mohali News: उपेक्षित कम्युनिटी सेंटर का कायाकल्प कर रहे बुजुर्ग, मरम्मत कार्य शुरू

Wed, 29 Oct 2025 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly people are rejuvenating the neglected community center, repair work has started.
जीरकपुर। प्रशासनिक अनदेखी की मार झेल रहा वार्ड-13 के कम्युनिटी सेंटर की हालत सुधारने का जिम्मा आसपास की सोसाइटियों ने लिया है। शाम के समय कम्युनिटी सेंटर में बैठने वाले बुजुर्गों ने रुपये एकत्रित कर कम्युनिटी सेंटर में पेंट करवाने का काम शुरू करवाया है। इन लोगों ने कम्युनिटी सेंटर की सफाई का जिम्मा भी उठाया है। करीब डेढ़ एकड़ में बना यह सामुदायिक केंद्र बदतर हालात में पहुंच गया है। रात को यहां लाइट तक प्रबंध नहीं था। बजुर्गों ने यहां दो लाइट्स का प्रबंध भी कर दिया है ताकि कोई हादसा आदि न हो। रात के समय कुछ युवक यहां नशा करते हैं, कुछ अश्लीलता भी फैलाते हैं। जब लोग उनको रोकते हैं तो झगड़ा करने लगते हैं। बुजुर्ग अजित सिंह, सुधीर कुमार ढींगरा, राज कुमार, रमेश धीमान, सतीश शर्मा, इंदरजीत मल्होत्रा, सुरेश भाटिया, कुलभूषण राय शर्मा, यश पाल गुप्ता, शिव कुमार डोडा व अन्य ने बताया कि वे सभी लोग सेवानिवृत्त हैं। कम्युनिटी सेंटर में आसपास की सोसाइटियों के बच्चे खेलते हैं, महिलाएं भी सैर करती हैं। यह कम्युनिटी सेंटर हमारे लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए इसे साफ-सुधरा बनाने के लिए सबने रुपये एकत्रित कर इसका सुधार करने का जिम्मा उठाया है। नगर परिषद किसी भी सफाई कर्मचारी हो यहां नहीं भेजती है।
विज्ञापन



कम्युनिटी सेंटर में नही हैं बिजली कनेक्शन
बजुर्गों ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर में बिजली का कनेक्शन नहीं है। नगर परिषद को कई बार बोला है, लेकिन आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी सेंटर में एक ट्यूबवेल के कनेक्शन से शाम के समय दो लाइट का प्रबंध किया है। कुछ बाहरी युवक यहां अश्लीलता फैलाते हैं, नशा करते हैं। इसके चलते यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोट्स
जैसे ही नगर परिषद कनेक्शन के लिए अप्लाई करेगा, उसके तुरंत बाद एस्टीमेट बनाकर कनेक्शन दे दिया जाएगा। - मोहनप्रीत सिंह एसडीओ बिजली विभाग ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed