फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ekta's murderer is lying unconscious in the hospital for 13 days

Mohali News: एकता का हत्याराेपी 13 दिन से अस्पताल में पड़ा है बेहोश

Fri, 19 Apr 2024 06:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Ekta's murderer is lying unconscious in the hospital for 13 days
मोहाली। पांच अप्रैल की रात खरड़ के सन्नी एनक्लेव में एक एमएनसी कंपनी की मैनेजर 27 वर्षीय एकता के दोस्त ने ही उसके गले पर नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह एकता की ही कार में मौके से फरार हो गया था। इसी दौरान हरियाणा में अंबाला से आगे शाहबाद मारकंडा के पास मामले में आरोपी माने जा रहे उसके साथी अनस कुरैशी को 13 दिन बाद भी होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि अनस कुरैशी कोमा में चला गया है। उसकी हादसे दौरान गर्दन की हड्डी टूट गई थी जिसका ऑपरेशन कर दिया गया है। वह वेंटिलेटर पर है। डीएसपी खरड़ कर्ण संधू ने बताया कि उनकी दो दिन पहले भी डॉक्टरों से बात हुई है। उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों का कहना है उसके बचने की उम्मीद कम है। अनस कुरैशी का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। डीएसपी कर्ण संधू ने कहा कि हालांकि खरड़ पुलिस ने पहले ही दिन अनस कुरैशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया था। लेकिन अनस ने एकता का कत्ल क्यों किया यह राज अनस कुरैशी के होश में आने के बाद ही खुल पाएगा। पुलिस को भी अनस के होश में आने का इंतजार है। अनस कुरैशी हत्या के बाद एकता की गाड़ी में फरार हुआ था और उसका शाहबाद मारकंडा (हरियाणा) के पास एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी गर्दन टूटने के अलावा कमर पर भी फ्रैक्चर है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि कुरैशी ने ढाई साल मुंबई में काम किया था। वह बॉलीवुड स्टार सोहेल खान की सिक्योरिटी कंपनी में बाउंसर रह चुका है। चार साल पहले उसने यह नौकरी छोड़ी और वापस आ गया था। उसने कई मल्टीनेशनल कंपनी में भी काम किया है और एकता से उसकी मुलाकात जयपुर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में हुई थी। अनस कुरैशी मूलरूप से मुरादाबाद यूपी का रहने वाला है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसके परिवार में छोटा भाई, मां और दो शादीशुदा बहनें हैं। एकता ने जयपुर से नौकरी छोड़कर मोहाली में यूएसए बेस्ड मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर की नौकरी शुरू की थी। एकता के मोहाली आने पर अनस भी चंडीगढ़ आ गया था। उसने हाल ही में एक बिल्डर के पास सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू की थी। उसका छोटा भाई उसके साथ रह रहा था। दोनों ने चंडीगढ़ डड्डूमाजरा में किराए पर घर लिया था। 20 दिन पहले उसने अपने भाई को सेक्टर-38 वेस्ट में फास्ट फूड कॉर्नर खोलकर दिया था और बिल्डर के पास नौकरी करने से पहले वह फास्ट फूड कॉर्नर पर अपने भाई का हाथ बटा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed