फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight year old girl beaten by teacher, case registered in Banur

होमवर्क न करने पर सजा: आठ साल की बच्ची को टीचर ने जड़े थप्पड़, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती; बनूड़ का मामला

Thu, 21 Nov 2024 02:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लांडरा/बनूड़
संवाद न्यूज एजेंसी, लांडरा/बनूड़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 02:34 AM IST
सार

गांव बासमा निवासी आठ साल की अमरीन काैर पहली कक्षा में पढ़ती है। वह एक दिन स्कूल का होमवर्क नहीं करके गई। इस पर टीचर ने उसके चेहरे पर थप्पड़ मारे। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Eight year old girl beaten by teacher, case registered in Banur
बच्ची के चेहरे पर पड़े निशान - फोटो : संवाद

विस्तार

बनूड़ के नजदीक गांव बासमा में स्थित गुरु तेग बहादुर स्कूल की एक टीचर ने आठ साल की बच्ची को थप्पड़ जड़कर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर टीचर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव बासमा निवासी गुरजंट सिंह की आठ साल की बेटी अमरीन कौर गुरु तेग बहादुर स्कूल गांव बासमा में पहली कक्षा में पढ़ती है। वह एक दिन स्कूल का होमवर्क करके नहीं ले गई थी। इस वजह से स्कूल की टीचर ममता ने बच्ची के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिए। इससे बच्ची की हालत खराब हो गई और उसको इलाज के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर शंभू पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने छोटी बच्ची की पिटाई करने वाली शिक्षिका ममता के खिलाफ बीएनएस की धारा-115 (2) 126 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed