{"_id":"683a1065b763a3514404f62f","slug":"eight-cadets-of-maharaja-ranjit-singh-preparatory-institute-graduated-from-nda-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129631-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के आठ कैडेट एनडीए से स्नातक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के आठ कैडेट एनडीए से स्नातक हुए
विज्ञापन
एनडीए पास कैडेट। संवाद
मोहाली। सेक्टर-77 स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के आठ कैडेट नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए), खड़कवासला पुणे से स्नातक हो गए हैं। इन कैडेटों ने एनडीए के 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में भाग लिया। इसका निरीक्षण मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने किया।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इंस्टीट्यूट के परमजोत सिंह और अनीकेत काहोल (होशियारपुर), अर्पित पराशर (संगरूर), अभय सिंह राघव और विशेष सूद (एसएएस नगर), उधिबीर सिंह (रोपड़), अनुराग चौहान और तन्मय शर्मा (पठानकोट) ने एनडीए में तीन वर्षों की प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अब ये रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनने से पहले एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के लिए सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में जाएंगे।
संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच चौहान वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कैडेटों को बधाई दी। बताया कि संस्थान के 28 अन्य कैडेट सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में शामिल होने के लिए अपने कॉल-अप लेटर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान के तीन पूर्व कैडेट इस समय एनडीए, खड़कवासला में इंस्ट्रक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। युवाओं की ये उपलब्धियां संस्थान और पंजाब के लिए अत्यंत गर्व की बात है।