फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Education Department canceled the school's NOC due to pressure on fee collection

फीस वसूली का दबाव बनाने पर शिक्षा विभाग ने रद्द की स्कूल की एनओसी

Sun, 19 Jul 2020 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Education Department canceled the school's NOC due to pressure on fee collection
मोहाली। कोरोना काल में स्कूलों की ओर से फीस वसूली के लिए बनाए जा रहे दबाव से पैरेंट्स तंग हैं। ऐसे ही एक मामले को लेकर पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन मंडी गोबिंदगढ़ और पंजाब अगेंस्ट करप्शन ने यहां एक प्रेस कांफ्रेस की। जिसमें उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ के एक नामी स्कूल पर फीस वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इस मामले में हाईकोर्ट में केस दायर करने के साथ ही शिक्षा विभाग को भी शिकायत की गई थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल की एनओसी रद्द करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मोहाली में पंजाब अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष सतनाम सिंह दाऊं और पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष राजीव सिंगला, धरमिन्द्र, संजय, दलबीर सिंह, दिनेश गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेस करते हुए जिला फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ स्थित ओ.पी. बांसल माडर्न स्कूल पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। इन लोगों ने बताया कि स्कूल ने फीस न देने पर स्टूडेंट्स के नाम काट दिए और उन्हें अगली क्लास में प्रमोट करने पर भी रोक लगा दी। पैरेंट्स एसोसिएशन का कहना था कि स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होने के कारण स्कूल का मालिक शिक्षा विभाग पंजाब के अधिकारियों के आदेशों की परवाह नहीं करता। पैरेंट्स एसोसिएशन ने यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भी दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed