फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ED raids underway at GMADA Headquarters sealed financial irregularities found at two auction sites

गमाडा में ईडी की रेड जारी: मुख्यालय सील, दो नीलामी साइटों में वित्तीय हेरफेर; वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ

Wed, 23 Sep 2026 01:58 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Wed, 23 Sep 2026 01:58 PM IST
सार

ईडी की जांच तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों को गमाडा की दो प्रमुख नीलामी साइटों के मामले में कथित वित्तीय राहत दिए जाने से जुड़ी है।

विज्ञापन
ED raids underway at GMADA Headquarters sealed financial irregularities found at two auction sites
गमाडा में रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के फेज-8 स्थित पुडा भवन में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई 24 घंटे बाद भी जारी है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई जांच के तहत दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला और लुधियाना में 26 ठिकानों पर एक साथ सर्च और सर्वे किया जा रहा है। ईडी की टीमें गमाडा कार्यालय में रातभर रिकॉर्ड खंगालती रहीं। इस दौरान गमाडा मुख्यालय के तीन हिस्सों को सील किए जाने की जानकारी है।



ईडी की जांच तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों को गमाडा की दो प्रमुख नीलामी साइटों के मामले में कथित वित्तीय राहत दिए जाने से जुड़ी है। एजेंसी के मुताबिक इस प्रक्रिया से संबंधित कंपनियों को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कथित अनुचित लाभ हुआ और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन


प्रमोटर्स और उनसे जुड़ी कंपनियां भी जांच के दायरे में
ईडी के मुताबिक पीएमएलए के तहत की जा रही कार्रवाई में तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स के प्रमोटर्स, डायरेक्टर्स और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। रेमिगेट बिल्डएस्टेट्स, एमबी इंफ्राबिल्ड, मेरा बाबा रियलिटी एसोसिएट्स और मेरा बाबा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े परिसर भी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी गमाडा और पंजाब सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक टीमों का मुख्य फोकस गमाडा और संबंधित कंपनियों के बीच हुए लेन-देन, नीलामी प्रक्रिया और बाद में भुगतान में दी गई कथित वित्तीय राहत से जुड़े दस्तावेजों पर है। गमाडा मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

दो नीलामी साइटों की खरीद के बाद भुगतान में राहत का आरोप
ईडी की प्रारंभिक जांच के अनुसार तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स के प्रमोटर्स रेमिगेट बिल्डएस्टेट्स और एमबी इंफ्राबिल्ड समेत कुछ अन्य कंपनियों को भी नियंत्रित करते हैं। इन कंपनियों ने मोहाली में गमाडा की दो प्रमुख नीलामी साइटें खरीदी थीं। आरोप है कि बाद में गमाडा को किए जाने वाले भुगतान में इन कंपनियों को बड़ी वित्तीय राहत मिली। इसी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और उससे हुए आर्थिक लाभ की जांच की जा रही है।


फिलहाल ईडी की ओर से मामले में किसी गिरफ्तारी या अंतिम निष्कर्ष की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कथित वित्तीय राहत किस प्रक्रिया के तहत दी गई और इसमें किन अधिकारियों अथवा निजी कंपनियों की भूमिका रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed