फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DSP reader threatens shopkeeper who refuse to keep food and drinks in the car

गाड़ी में खाने-पीने का सामान न रखने पर डीएसपी के रीडर ने दुकानदार को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर लाइन हाजिर

Wed, 31 Mar 2021 01:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
DSP reader threatens shopkeeper who refuse to keep food and drinks in the car
डेराबस्सी। स्थानीय डीएसपी गुरबख्शीश सिंह के रीडर एएसआई गुलशन शर्मा की मंगलवार को देर शाम वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने उनको लाइन हाजिर कर दिया है। वीडियो में एएसआई गुलशन शर्मा एक दुकानदार को धमका रहे हैं। इस संबंधी दुकानदार की ओर से शिकायत डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में की गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गुलशन शर्मा एक दोस्त के साथ दुकानदार को धमका रहें हैं। यह दुकान डेराबस्सी में चंडीगढ़ हाईवे सुखमणि कॉलेज के पास है। इसमें दुकानदार रीडर की गाड़ी में खाने-पीने का सामान रखने से इनकार कर रहा है। इससे भड़के रीडर व उसके दोस्त दुकानदार को धमका रहे हैं। हालांकि वीडियो में गुलशन कम बोल रहे हैं, लेकिन दोस्त दुकानदार को झूठे मुकदमे में जेल में डालने की धमकी दे रहा है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख दुकानदार ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी थी। दुकानदार राजीव शर्मा ने बताया कि दुकान उनका बेटा चंदन शर्मा चलाता है। लोग उसको जबरदस्ती सामान कार में रखने को कह रहे थे। वहीं इस मामले में जब थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। सूत्रों के मुताबिक एसएसपी मोहाली ने गुलशन शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि पुलिस के किसी उच्च अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed