फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drunk, gym trainer fired on his forehead, died

शराब पीकर जिम ट्रेनर ने अपनी कनपटी पर चलाई गोली, मौत

Tue, 12 Oct 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Drunk, gym trainer fired on his forehead, died
मोहाली। युवाओं को जिम में ट्रेनिंग देने वाले युवा ट्रेनर ने अपनी कनपटी पर पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आर्यन कुमार पुत्र राम इकबाल यादव निवासी गांव लखनौर के रूप में हुई है, जो मूलरूप से मलेरकोटला का रहने वाला था और यहां एक निजी जिम में युवाओं को ट्रेनिंग देता था। फिलहाल पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मृतक के अज्ञात दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की पुष्टि करते हुए सोहाना पुलिस चौकी के इंचार्ज भगवंत सिंह ने बताया कि यह मामला बीते शनिवार का है, लेकिन पुलिस को देरी से दी गई शिकायत के बाद अब केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक निजी जिम में बतौर ट्रेनर कोच आर्यन खरड़ में रहता था। यहां उसका पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और इस झगड़े के बाद आर्यन पर संबंधित पुलिस में मारपीट की धाराओं तहत मामला दर्ज हुआ था। जो अभी अदालत में विचाराधीन है। दूसरी ओर, पड़ोसियों से लड़ाई के बाद आर्यन अपनी पत्नी के साथ खरड़ छोड़कर गांव लखनौर में मकान किराए पर लेकर रहने लगा।
विज्ञापन

बीते शनिवार को आर्यन अपने कमरे में शराब की पूरी बोतल अकेला पी गया और रात करीब 11.32 बजे अपनी पिस्तौल से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। पिस्तौल से चली गोली उसके दिमाग के आरपार निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में बैठी पत्नी शैंकी वहां पहुंची तो आर्यन खून से लथपथ पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी शैंकी ने बताया कि खरड़ में पड़ोसियों के साथ हुए लड़ाई-झगड़े को लेकर पुलिस थाने में आर्यने के खिलाफ केस दर्ज था। इसके बाद से आर्यन मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था और कुछ दिन पहले उसका एक दोस्त पिस्तौल और कारतूस देकर गया था। वहीं, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। पुलिस ने अब सोमवार को इस मामले में शिकायत मिलने पर मृतक आर्यन के अज्ञात दोस्त के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed