फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drunk father raped minor daughter, case

नशे में धुत पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, केस

Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drunk father raped minor daughter, case
नयागांव। इलाके में एक पिता की ओर से ही अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। साथ ही उस पर दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपनी छोटी बहन के साथ शुक्रवार को घर पर थी। उसकी मां घर से बाहर गई हुई थी। वह रसोई से अपने पिता के लिए रोटी लेकर आ रही थी। तभी शराब के नशे में धुत बाप ने पीछे से पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। लड़की ने पिता के चंगुल से छूटकर घर की छत पर चली गई। 15-20 मिनट बाद मां जब घर पर आई तो लड़की ने सारा मामला मां को बताया। मां ने जब पिता से इस बारे में पूछा तो उसने तीनों को मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले मोहाली में भी इस तरह का एक मामला सामने आया था। जहां पर दोस्त ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। जिसके बाद लड़की ने बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस ने उस मामले में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed