फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drug network was running from Zirakpur, STF caught

जीरकपुर से चला रहा था नशे का नेटवर्क, एसटीएफ ने दबोचा

Tue, 17 Aug 2021 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Drug network was running from Zirakpur, STF caught
एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। एसटीएफ ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को जीरकपुर से धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। साथ ही एक पिस्तौल, एक रिवाल्वर, 17 कारतूस, वरना कार व 25 लाख 15 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ फेज 4 के थाना एसटीएफ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ट्राइसिटी सहित पड़ोसी राज्यों में भी नशे का नेटवर्क चला रहा था।
विज्ञापन

एटीएफ के डीआईजी कश्मीर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी शेर सिंह मूल रूप से पटियाला के गुरुनानक नगर का रहने वाला है। फिलहाल यह जीरकपुर के रॉयल एस्टेट में किराए पर रहकर नेटवर्क चला रहा था। पूरी जानकारी मिलने के बाद डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में एक टीम तैयार की गई। इसमें फेज 4 के थाना एसटीएफ प्रभारी व अन्य मुलाजिम शामिल थे। इस टीम ने सोमवार को रॉयल एस्टेट की घेराबंदी कर शेर सिंह को उसके किराए के घर से धर दबोचा। डीआईजी के मुुताबिक, आरोपी के कब्जे से आधा किलो हेरोइन और 25 लाख 15 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। साथ ही 7.65 एमएम की एक पिस्तौल व उसके 8 कारतूस, 32 बोर की रिवाल्वर व उसके 9 कारतूस भी बरामद हुए। तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आरोपी की वरना कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी नशा तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क चला रहा था। ट्राइसिटी में उसने नशा तस्करी का जाल फैला रखा था। आरोपी पुलिस को चकमा दे सफाई से अपने काम को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एसटीएफ यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। क्या आरोपी के संबंध सीमा पार बैठ कर देश में नशे व हथियारों की खेप भेजने वालों से हैं। एसटीएफ यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी ड्रग-आतंकवाद का हिस्सा तो नहीं है। डीआईजी कश्मीर सिंह गिल ने बताया कि अभी तफ्तीश जारी है, लिहाजा पूरी जांच के बाद ही आरोपी के नेटवर्क का पता चल सकेगा। आरोपी शेर सिंह के खिलाफ कई थानों में 7 आपराधिक व नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed