फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Drug-free Punjab Yatra' reaches Kurali; BJP leaders lash out at the government.

Mohali News: कुराली पहुंची नशा मुक्त पंजाब यात्रा, सरकार पर बरसे भाजपा नेता

Thu, 24 Sep 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
'Drug-free Punjab Yatra' reaches Kurali; BJP leaders lash out at the government.
कुराली। भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ बुधवार को कुराली के दशहरा ग्राउंड पहुंची। भाजपा यूथ नेता राणा भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार तीन महीने में नशा खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन नशे पर रोक लगाने में नाकाम रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि नशे ने पंजाब के कई परिवारों को प्रभावित किया है। उन्होंने चिट्टे की उपलब्धता पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज दबाने के बजाय सप्लाई रोकने के प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बेरोजगारी, उद्योगों के पलायन, खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू और चरणजीत सिंह चन्ना कालेवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में राणा भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हॉबी धालीवाल, मीनू सेठी, परमिंदर बराड़, जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट, मंडल प्रधान तरुण कौशल, अभिषेक गुप्ता, हरविंदर सिंह सनी राणा, नितिश गोयल, विश्व बजाज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed