फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drain of Kathgarh is filled with plastic waste, sewerage is being poured directly

Mohali News: प्लास्टिक कचरे से अटा काठगढ़ का नाला, डायरेक्ट डाल रहे सीवरेज

Mon, 26 May 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Drain of Kathgarh is filled with plastic waste, sewerage is being poured directly
जीरकपुर। कालका-शिमला हाईवे पर रेलवे फ्लाई ओवर के आगे ढकोली क्षेत्र की तरफ गांव काठगढ़ से नाला गुजरता है। वह नाला आजकल सच में ही गंदा हो चुका है। इस नाले की हालत इस कदर खराब हो चुकी है कि उसके पास से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। इस नाले के दोनों तरफ रहने वाले बहुत से लोग सीधे पाइप डालकर इस नाले में सीवरेज का गंदा पानी गिरा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सैकड़ों किलो प्लास्टिक कचरा भी इस नाले में देखा जा सकता है। इस नाले में गिराया जा रहा सीवरेज का पानी आगे जाकर सुखना चो में मिलता है जो कि आगे घग्गर नदी में पहुंच जाता है। यह गंदा पानी आगे जाकर घग्गर नदी को भी प्रदूषित करता है। इस नाले के बिल्कुल किनारे पर कुछ लोगों ने अपने घर भी बना रखे हैं, जबकि ऐसे में घर बनाना बहुत खतरनाक हो सकता है। ढकोली क्षेत्र के कृष्णा एनक्लेव में नाले के किनारे पहले भी एक घर का कुछ हिस्सा गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed