फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Door-to-door sanitation workers got written assurance that garbage will be lifted from today

Mohali News: डोर-टू-डोर सफाई सेवकों को लिखित में मिला आश्वासन, आज से होगा कूड़े का उठान

Tue, 29 Jul 2025 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door sanitation workers got written assurance that garbage will be lifted from today
जीरकपुर। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मचारियों का धरना मंगलवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जगदीप सिंह जज के लिखित में आश्वासन मिलते ही समाप्त हो गया है। नगर परिषद कार्यालय के बाहर लगातार विरोध कर रहे सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त होते ही खुशी प्रकट की है। इससे पहले कई दिनों से धरना देकर प्रदर्शन कर रहे कूड़ा कलेक्शन कर्मचारियों ने टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर लिखित में आश्वासन मांगा था। सफाई सेवकों की मांग थी कि नगर परिषद लगाई गई टेंडर प्रक्रिया को तुरंत रद्द करे। उनकी नौकरी सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि यह टेंडर पास हो जाता है, तो वर्षों से कार्य कर रहे सफाई सेवकों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। पांच दिनों से चल रहे इस धरने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। कई इलाकों में घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा था। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे। लोगों को भी अपने स्तर पर कूड़ा उठाकर फेंकना पड़ रहा था। मंगलवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जगदीप सिंह जज ने डोर टू डोर सफाई कर्मचारी यूनियन पंजाब के महासचिव पवन गोडयाल और शमशेर सिंह को आश्वासन दिया कि फिलहाल किसी भी नई टेंडर प्रक्रिया पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जाएगा, जब तक सभी पक्षों की सहमति न बन जाए। यह आश्वासन लिखित रूप में सफाई सेवकों को सौंपा गया। लिखित में पत्र मिलने के बाद यूनियन ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। बुधवार से शहर में सफाई कार्य फिर से शुरू कर दिया गया। नगर परिषद अधिकारियों ने सफाई सेवकों के इस सहयोग के लिए आभार जताया और भरोसा दिलाया कि उनकी नौकरी और हितों की रक्षा की जाएगी। सफाई यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में कोई भी निर्णय बिना सलाह-मशविरा लिया गया, तो वे फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed