{"_id":"6918cbbe49c93566ea0b6724","slug":"door-to-door-garbage-collection-to-be-implemented-in-mohali-making-the-city-cleaner-mohali-news-c-71-1-spkl1025-135665-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में डोर-टू-डोर संग्रह किया जाएगा कूड़ा, शहर होगा अधिक स्वच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में डोर-टू-डोर संग्रह किया जाएगा कूड़ा, शहर होगा अधिक स्वच्छ
विज्ञापन
मोहाली। शहर को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम मोहाली अगले महीने से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह प्रणाली शुरू करने जा रहा है। इस परियोजना के लिए निजी कंपनी को ठेका देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार टेंडर की तकनीकी बोली को मंजूरी मिल चुकी है। फाइल अंतिम स्वीकृति के लिए स्थानीय निकाय विभाग को भेज दी गई है। विभाग की मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव को फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद चयनित कंपनी को काम का आदेश जारी किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया नवंबर के अंत तक पूरी हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार, कंपनी सुनतान जो इस समय शहर के रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर पाॅइंट पर कचरा प्रबंधन का काम संभाल रही है, उसे ही घर-घर से कूड़ा उठाने का नया ठेका भी मिला है। हालांकि विभाग की अंतिम मंजूरी बाकी है, लेकिन कंपनी को घरों से कचरा एकत्र करने पर प्रति टन 2,350 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
घर-घर से शुरू होगी कचरे की छंटाई
नई व्यवस्था के तहत शहर में स्रोत स्तर पर कचरा छंटाई (सेग्रीगेशन) की शुरुआत की जाएगी। शुरुआत में ठेकेदार को 25 कचरा संग्रहण वाहन दिए जाएंगे, जिनमें गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कम्पार्टमेंट होंगे। नगर निगम का लक्ष्य है कि लोग घर पर ही कचरे को अलग-अलग करें, ताकि शुरुआती स्तर से ही छंटाई सुचारू रूप से लागू हो सके। दूसरे चरण में नगर निगम द्वारा 25 और वाहन मुहैया कराए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर ठेकेदार अतिरिक्त गाड़ियां भी जोड़ सकता है। नई व्यवस्था से शहर में कचरा प्रबंधन अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होने की उम्मीद है।
मासिक शुल्क 70 से 5 हजार रुपये तक हुआ तय
मोहाली में घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए मासिक शुल्क 70 से 5,000 रुपये तक तय किया गया है। यह संपत्ति के आकार और श्रेणी पर निर्भर करेगा। इनमें से फ्लैट से 70 रुपये, 250 गज तक के मकान से 110 रुपये, 14 मरले तक के मकान से 120 रुपये, इससे बड़े मकान से 150 रुपये मासिक शुल्क वसूला जाएगा। छोटे होटल और खाने-पीने के प्रतिष्ठानों से लगभग 2,000 रुपये लिए जाएंगे। बड़े होटलों के शुल्क उनकी कमरों की क्षमता के अनुसार बढ़ेंगे। इसी तरह औद्योगिक इकाइयों और शैक्षणिक संस्थानों से उनके क्षेत्रफल और संचालन के आकार के अनुसार शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
- जैसे ही टेंडर फाइनल हो जाएगा और काम शुरू होगा, हम शुल्क वसूली का तरीका तय करेंगे। -रमिंदर पाल सिंह, निगम कमिश्नर