फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Don't panic Dengue patient will now get round the clock treatment in civil hospital

घबराएं नहीं! डेंगू मरीज को सिविल अस्पताल में अब चौबीस घंटे मिलेगा इलाज

Wed, 20 Oct 2021 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Don't panic Dengue patient will now get round the clock treatment in civil hospital
मोहाली। जिले में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। एक ओर डेंगू कहर बरपा रहा है तो वहीं सिविल अस्पताल प्रबंधन ने भी इससे निपटने के लिए अपना दायरा भी बढ़ा लिया है। बढ़ते डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए वार्ड में बेडों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही अस्पताल में 24 घंटे डाक्टरों की तैनाती रहेगी, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज करने में किसी प्रकार दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यह जानकारी स्थानीय सिविल अस्पताल के एसएमओ विजय भगत ने अमर उजाला के साथ साझा की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को डेंगू हो जाता है तो उन्हें बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है और वह तुरंत अस्पताल में आकर डाक्टरों की देखरेख में अपना इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल में आने वाले डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से अलग से वार्ड बनाया गया है। इसमें मरीज का ध्यान रखने के लिए हर सुविधा मौजूद है। अभी तक वार्ड में मरीजों की देखभाल के लिए दिन के समय डाक्टर मौजूद रहते थे, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से बदलाव करते हुए 24 घंटे डाक्टरों की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन की ओर से डेंगू मरीजों के लिए बनाए वार्ड में बेडों की संख्या को 50 से बढ़ाकर 70 कर दिया गया है, जिससे डेंगू पॉजिटिव की संख्या बढ़ने पर में पीड़ित मरीजों को बेड के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

डेंगू टेस्ट की किट का स्टॉक हुआ खत्म, रात तक आने की उम्मीद
जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल में बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों की डेंगू बुखार की जांच करने वाली किट का स्टॉक खत्म हो चुका है। आलम यह है कि बुखार से पीड़ित अगर कोई मरीज अस्पताल पहुंचता है तो उसे तब तक इलाज के लिए इंतजार करना पड़ेगा, जब तक यह पता नहीं चल जाता कि व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव है या निगेटिव। लेकिन राहत की खबर यह है कि सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ डाक्टरों की तैनाती 24 घंटे कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सिविल अस्पताल की ओर से बनाए गए डेंगू वार्ड में अब 50 से बढ़ाकर 70 बेड कर दिए गए हैं और इसके साथ ही तीन डॉक्टर दिन में और तीन ही डाक्टर रात के समय तैनात रहेंगे। जबकि मरीजों की देखरेख के लिए अस्पताल में 24 घंटे डाक्टरों की तैनाती रहेगी। अभी अस्पताल में दो किट मौजूद हैं। इनसे डेंगू के 200 मरीजों की जांच हो सकती है और किट मंगवाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है, जो जल्द अस्पताल को मिल जाएंगी।
- विजय भगत, सीएमओ, सिविल अस्पताल मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed