फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dogs create panic; child is chased and bitten in Phase 5

Mohali News: कुत्तों से दहशत, फेज-5 में बच्चे को दाैड़ा-दाैड़ाकर काटा

Fri, 01 May 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dogs create panic; child is chased and bitten in Phase 5
मोहाली। फेज-5 की मार्केट में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में दो लावारिस कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना वीरवार दोपहर करीब दो बजे की है। शाही माजरा निवासी एक महिला अपने बच्चे के साथ मार्केट में एक दुकान के समाने से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक दो कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

कुत्ते ने बच्चे की टांग पर काट लिया। इस वजह बच्चा एक दुकान के अंदर जाकर गिरा। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एक कुत्ता शोरूम में काम करने वाली एक महिला को काट चुका है। बावजूद इसके नगर निगम कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। एक दुकानदार ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने में असफल रही है। फेज-5 निवासी विवेक कृष्ण, अश्वनी कुमार और वनीता जोशी ने मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed