{"_id":"612a9a978ebc3ef9751a2d3e","slug":"dog-bites-four-including-child-in-zirakpur-woman-serious-mohali-news-pkl4249575153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में कुत्ते ने बच्चे समेत चार को काटा, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में कुत्ते ने बच्चे समेत चार को काटा, महिला गंभीर
विज्ञापन
जीरकपुर। किशनपुरा इलाके में शनिवार सुबह आठ वर्षीय बच्चे समेत चार लोगों को कुत्ते ने काट लिया। चारों को पंचकूला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में 50 वर्षीय शांति देवी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
किशनपुरा की जीएमएस नामक सोसायटी में शनिवार सुबह 9 बजे कुछ बच्चे बाहर खेल रहे थे। अचानक एक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। सोसायटी की शांति (50) और मुस्कान (20) बच्चों को बचाने दौड़ीं तो उन्हें भी अपना शिकार बना लिया। यही नहीं एक कुत्ते ने 50 वर्षीय अंजू को भी काट लिया। सभी को पंचकूला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से शांति देवी को गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने पीजीआई भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुत्ते ने शांति की बाजू को बुरी तरह नोंच लिया था। उनका काफी खून बह रहा था। लोगों में कुत्तों पर लगाम न लगा पाने के कारण नगर काउंसिल के प्रति गहरा रोष है। उनका कहना है कि वीआईपी रोड की मोना ग्रीन हो या जयपुरिया सोसायटी, हर जगह कुत्तों का आतंक है। 10-12 लोगों को कुत्तों ने कुछ दिन पहले ही काटा था। यही हाल गांव दयालपुरा में भी है।
बढ़ रहा कुत्तों का आतंक
ढकोली अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्तों के काटने के हर महीने 35 से 45 मरीज आते हैं। उन्हें रैबीज के इंजेक्शन दिए जाते हैं। कई बार तो यह आंकड़ा 50 से ऊपर चला जाता है। औसतन दो से तीन मामले रोजाना आते हैं।
विज्ञापन
अधर में लटका डॉग पाउंड
जब भी कोई नया केस आता है तो नगर काउंसिल के अधिकारी आश्वासन देते हैं कि डॉग पाउंड के लिए जगह तो तय हो चुकी है, लेकिन मंजूरी मिलनी बाकी है। लोगों का कहना है कि जानबूझकर प्रोजेक्ट लटकाया जा रहा है। नगर काउंसिल जीरकपुर के पास न तो जगह की कमी है, न फंड की।