फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Doctor had to party with friend in Jammu, liquor worth lakhs recovered in two vehicles, case filed against doctor

शराब तस्करी में डाक्टर पर केस दर्ज, जम्मू में करनी थी दोस्तों के साथ पार्टी

Wed, 04 May 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Doctor had to party with friend in Jammu, liquor worth lakhs recovered in two vehicles, case filed against doctor
मोहाली। फेज-9 स्थित एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी अस्पताल की दो गाड़ियों से लाखों की बरामद शराब जम्मू जानी थी। अस्पताल के डॉक्टर ने वहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए शराब मंगाई थी। दोनों गाड़ियों के चालकों के बयान पर पुलिस ने अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में तैनात डॉक्टर को नामजद कर लिया है। डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इसकी पुष्टि फेज-8 पुलिस थाना प्रभारी अजितेश कौशल ने की है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में अवैध शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही थी, जबकि इसकी कीमत करीब 70-80 हजार रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस को कुछ दिन पहले निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियों में लाखों की शराब रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी ने अस्पताल में पहुंचकर दो गाड़ियों से अवैध शराब की बोतलें और बीयर बरामद की थी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों के चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया था। इस दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह दोनों गाड़ियां अस्पताल की हैं और इनसे मिली अवैध शराब अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में काम करने वाले एक डॉक्टर ने मंगवाई थी। शराब को डॉक्टर ने जम्मू लेकर जाना था, जहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी करनी थी। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर को अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed