{"_id":"6ae10bac14e7a6301f0260d3","slug":"doctor-attacked-at-kharar-hospital-staff-stage-protest-demanding-a-security-post-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4091-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, कर्मचारियों ने सुरक्षा चौकी की मांग कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, कर्मचारियों ने सुरक्षा चौकी की मांग कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व किया था डॉक्टर पर हमला, घटना के बाद कर्मचारियों में है दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सरकारी अस्पताल खरड़ में मंगलवार को एक महिला डॉक्टर पर हुए हमले के विरोध में कर्मचारियों ने आपातकालीन द्वार के बाहर धरना दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बाहर बैठकर अपनी सेवाएं दीं। कर्मचारियों ने अस्पताल में उचित सुरक्षा व्यवस्था और एक स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की है। चिकित्सा अधिकारी हरशरणप्रीत कौर ने बताया कि हाल ही में एक युवक ने अस्पताल में उन पर हमला किया था। उसने अन्य कर्मचारियों पर भी हमला किया। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल के कर्मचारियों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में एक स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना आवश्यक है। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं। उनके अनुसार, पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हरशरणप्रीत कौर ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं और अस्पताल में उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक कर्मचारी बाहर बैठकर काम करेंगे। कर्मचारियों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने एक स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने पर जोर दिया। उनका कहना है कि वर्तमान में पुलिस प्रशासन ने एक पीसीआर वाहन तैनात किया है। लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।
एसोसिएशन का समर्थन
इस अवसर पर पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल सरीन भी उपस्थित थे। उन्होंने धरने पर बैठे डॉक्टरों और कर्मचारियों को जानकारी दी। सरीन ने बताया कि पंजाब के सभी अस्पतालों में पांच सुरक्षा कर्मचारी स्थायी तौर पर तैनात किए जाएंगे। इन कर्मचारियों के आने तक पंजाब पुलिस के कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इस दौरान नितिका, गुरप्रीत कौर, साहीदीप, अनीसा, लखविंदर कौर और अकबर अली सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे।