फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Doaba Warriors Surkhpur team won Kabaddi tournament

दोआबा वॉरियरर्स सुरखपुर की टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Mon, 22 Feb 2021 02:49 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Doaba Warriors Surkhpur team won Kabaddi tournament
विजेता खिलाडियों को स मानित करते हुए प्रबंधक। - फोटो : MOHALI
कुराली। बाबा गाजी दास क्लब रोडमाजरा-चकलां की ओर से किसानी संघर्ष को समर्पित अंतरराष्ट्रीय खेल मेला करवाया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की 8 ओपन कबड्डी टीमों ने भाग लिया। इसमें दोआबा वॉरियरर्स सुरखपुर की टीम पहले और माता पंजाब कौर अकेडमी नंगल अंबीया की टीम दूसरे स्थान पर रही। क्लब की ओर से जहां विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। वहीं, किसानी संघर्ष जान गंवाने वाले 22 किसानों के पारिवारिक मेंबरों को सोने के सिक्के देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान दविन्द्र सिंह बाजवा की अध्यक्षता में समूह क्लब मेंबरों के सहयोग से करवाए इस खेल मेेले का उद्धाटन प्रभ आसरा पडियाला के मंदबुद्धि और बेसहारा बच्चों ने किया। इस दौरान पहला मुकाबला मीरी अकादमी कपूरथला और बाबा गाजी दास क्लब की बीच हुआ। इसमें बाबा गाजी दास क्लब की टीम विजेता रही। इसी दौरान ऑल ओपन कबड्डी की अंतरराष्ट्रीय 8 टीमों के बीच मुकाबले हुए।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में दोआबा वॉरियरर्स सुरखपुर की टीम 53-39 अंकों के अंतर से विजेता रही। इस मौके पर संत बाबा बलवीर सिंह सींचेवाल, किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल, किसान नेता हरिंदर सिंह लखोवाल, भाई शमशेर सिंह प्रभ आसरा ने किसानी आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 22 किसानों के परिवारों को 10-10 ग्राम के सोने के सिक्के देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों को दी श्रद्घांजलि
खेल मैदान में पहुंचे लोगों की ओर से 2 मिनट का मौन धारण करके आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर गायक गुरप्रीत सिंह घुगी, गायक पम्मी बाई, जैलदार सतविन्द्र सिंह चैड़ीयां, जय सिंह चकला, नरेंद्र सिंह मावी, नरेंद्र सिंह कंग, हरमोहन सिंह संधू, परमिन्द्र चलाकी, मेजर सिंह, अजमेर सिंह खेड़ा, बलविन्द्र सिंह चक्कल, बिट्टू बाजवा आदि उपस्थित थे।
फोटो रोडमाजरा-चकलां में अंतरराष्ट्रीय खेल मेले के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्रबंधक।
----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed