{"_id":"571930a54f1c1bdc1a8b5054","slug":"district-session-judge-mohali-news-after-10-years-transfer-posting-punjab-government","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले को दस साल बाद मिला जिला सेशन जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को दस साल बाद मिला जिला सेशन जज
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
11 साल से न्याय के लिए भटक रही है पीड़िता
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को नया ज्यूडिशियल कांप्लेक्स मिलने के साथ ही अब दस साल बाद जिले को पहला सेशन जज भी मिल गया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से वीरवार को जजों के तबादलों की जारी की गई सूची से यह बात साफ हुई है। जानकारी के मुताबिक अर्चना पुरी को मोहाली में जिला सेशन जज लगाया गया है।
वह इससे पहले मानसा में जिला सेशन जज के पद पर तैनात थीं। इसके अलावा अंशुल बेरी को अतिरिक्त सेशन जज लगाया गया है। जबकि मोहाली पहले से तैनात लीगल अथॉरिटी के सचिव पुनीत मोहन शर्मा को पदोन्नत देकर मोहाली में ही अतिरिक्त सेशन जज तैनात किया गया है। जबकि मोहाली में तैनात अतिरिक्त सेशन जज पीपी सिंह को बठिंडा, अतिरिक्त सेशन जज तरनतारन सिंह बिंद्रा को मोहाली से जालंधर व चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिव मोहन गर्ग को पदोन्नत कर अतिरिक्त सेशन जज अमृतसर लगाया गया है।
इस संबंधी जिला बार एसोसिएशन मोहाली के प्रधान अमरजीत सिंह लोंगिया ने बताया कि जिला एसएएस नगर में सेशन जज के आने से वकीलों की कई साल पुरानी मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि अब वकीलों को काम करवाने के लिए रोपड़ नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वकीलों को पक्के चेंबर, पक्की पार्किंग व अस्थायी चेंबरों में बिजली के पक्के कनेक्शन लेने के लिए अब कोई समस्या नहीं आएगी। वहीं, जिला सेशन जज के आने पर अदालतों में काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी।