फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   District Education Department will rectify the flaws of the fifth-eighth certificates

पांचवीं-आठवीं के सर्टिफिकेटों की खामियां सुधारेगा जिला शिक्षा विभाग

Fri, 02 Sep 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
District Education Department will rectify the flaws of the fifth-eighth certificates
मोहाली। कक्षा पांचवीं व आठवीं के सर्टिफिकेटों की खामियों को सुधारने व सत्यापन का काम अब आसान होगा। लोगों को इस काम के लिए शिक्षा विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह काम राज्य शिक्षा विभाग की बजाय जिला शिक्षा स्तर पर होगा। विभाग को उम्मीद है कि इससे काम में तेजी आएगी और लोगों को चंडीगढ़ आने-जाने के लिए धक्के भी नहीं खाने पड़ेंगे। उक्त आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए हैं। साथ ही इस संबंधी स्कूलों को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एससीईआरटी की तरफ से 2019 से पांचवीं व आठवीं की परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। विभाग के ध्यान में आया है कि उक्त कक्षाओं के सर्टिफिकेटों में माता-पिता के नाम, जन्मतिथि समेत अन्य सुधार या सत्यापन के लिए असल सर्टिफिकेट जिला शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यालय में भेजे जाते हैं। वहीं इन कक्षाओं के दाखिले व नतीजे संबंधी सारा रिकॉर्ड स्कूल स्तर पर रहते हैं। विभाग ने फैसला लिया है कि दोनों कक्षाओं के सर्टिफिकेट संबंधी सुधार स्कूल स्तर पर सत्यापन करवाकर डीईओ अपनी मंजूरी के बाद सर्टिफिकेट की डुप्लीकेट कॉपी जारी करें। इसी तरह इन कक्षाओं के सर्टिफिकेट के सत्यापन के काम को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की परेशानी को देखते विभाग ने लिया फैसला
पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में हर साल करीब पांच लाख से अधिक छात्र परीक्षा देते हैं। इसमें कई विद्यार्थियों के सर्टिफिकेटों में खामियां रह जाती हैं। इस तरह के केस हर साल शिक्षा विभाग में पहुंचते हैं। इस चक्कर में विभाग की तरफ से इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed