फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   District administration focus on link roads, condition will be improved with crores

जिला प्रशासन का फोकस लिंक सड़कों पर, करोड़ों से सुधारी जाएगी हालत

Sun, 14 Jun 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
District administration focus on link roads, condition will be improved with crores
मोहाली। हलका मोहाली की लिंक सड़कों को सुधारने और उनको चौड़ा करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। इस काम पर करोड़ों रुपये की लागत आएगी। इसके लिए पूरी प्लानिंग और एस्टीमेट पहले ही तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों के चौड़ा करने से जहां लोगों को आने-जाने में आसानी होगी, वहीं सड़क हादसों पर भी ब्रेक लगेगी। इसके साथ ही गांव में लोगों के घरों तक आसानी से पहुंच पाएंगे और वाहनों से आवाजाही में अभी हो रही परेशानी दूर होगी, जिससे हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा। हलका विधायक एवं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने शनिवार को इसकी पुुष्टि करते हुए बताया कि सड़कों की हालत सुधारने संबंधी टेंडर लगाए जा रहे हैं। जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुुताबिक प्रशासन की ओर से गांव दैड़ी से नगारी, गीगेमाजरा, मिडेमाजारा से होते हुए गंजूखेड़ा सड़क की अब सूरत बदलेगी। 10 किलोमीटर लंबी सड़क को 4 करोड़ की लागत से सुधारा जाएगा। इस सड़क को 10 से बढ़ाकर 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। इसी तरह गांव सनेटा से गुडाणा, अबरामां से होते हुए मानकपुर और गुडाणा से ढेलपुर होते हुए तसौली जाने वाली करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़कों को 6 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इलाके के लोगों ने बताया कि काफी समय से इन सड़कों को ठीक करने की मांग चल रही थी। क्योंकि सड़कें चौड़ी होने से लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती थी। इस मौके पर सेहत मंत्री के राजनीतिक सलाहकार और मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां सहित ब्लॉक कांग्रेस के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

कोरोना की वजह से नहीं रुकेंगे विकास कार्य
सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने कहा कि कोरोना के चलते जैसे भी हालत बने हों, लेकिन पंजाब सरकार विकाय कार्यों के कामों को जारी रख रही है। विकास कार्य में कोरोना से बचने संबंधी गाइड लाइन का पालन और सावधानियों को यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना को मात देने के लिए राज्य सरकर ने मिशन फतेह चलाया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed