फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   District administration challans 26 buses

जिला प्रशासन ने 26 बसों के काटे चालान

Sun, 09 Feb 2020 09:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
District administration challans 26 buses
मोहाली। जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने बसों में तेज और अश्लील गाने बजाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और इसका उल्लंघन करने पर दो दिन में 26 बसों के चालान काटे गए हैं। वही, विभाग ने तय किया है कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। इस बारे में जानकारी देते हुए आरटीए सुखविंदर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से पिछले महीने जनवरी में ओवर लोडेड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी और ओवर लोडेड वाहनों और बिना टैक्स भरे वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए थे। इस दौरान 76 लाख रुपये का जुर्माना बसूला गया था। आरटीए ने बताया कि गत जनवरी में उन अस्थाई नंबर वाले 96 वाहनों के चालान काटे गए थे, जिन्होंने निर्धारित समय में वाहनों की आरसी नहीं बनवाई थी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वह चालान से बचने के लिए जल्दी से जल्दी आरसी बनाएं। क्योंकि ऐसा न करने वाले लोगों के वाहन जब्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन बस वालों पर कब पड़ेगी नजर
भले ही जिला ट्रांसपोर्ट विभाग नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के दावे कर रहा है। लेकिन फेज-8 में गैर कानूनी तरीके से खड़ी होने वाली बसों पर जिला ट्रांसपोर्ट विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। कई बार इस मामले को प्रशासन के अधिकारियों के सामने भी उठाया जा चुका है। लेकिन इस से संबंधित विभाग के अधिकारी इस मामले को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। इससे जहां हादसे होने का खतरा बना रहता है, वहीं, शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed