पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति: 1.26 करोड़ सेहत कार्डों का वितरण शुरू, 10 लाख तक का मुफ्त इलाज
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत डायलिसिस, कैंसर उपचार, हृदय संबंधी इलाज, घुटना प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद ऑपरेशन, सी-सेक्शन और ट्रांसप्लांट जैसी महंगी चिकित्सा सेवाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में पहला किडनी ट्रांसप्लांट भी योजना के तहत किया गया।
विस्तार
गंभीर बीमारी अब गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के लिए आर्थिक संकट का कारण न बने, इसी उद्देश्य से पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 1.26 करोड़ सेहत कार्डों के वितरण की शुरुआत की। मोहाली के विकास भवन में आयोजित मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने योजना को राज्य के 54 लाख परिवारों के लिए 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज का सुरक्षा कवच बताया। उन्होंनेकहा कि योजना के तहत अब तक 7 लाख से अधिक मरीजों के इलाज पर करीब 1310 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उनके मुताबिक योजना में लाभार्थियों से किसी तरह का प्रीमियम या शुल्क नहीं लिया जा रहा और पात्र परिवार सरकारी या निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार करा सकते हैं।