{"_id":"63165f1e3d1d3e4df156d43c","slug":"dirty-water-spread-on-the-road-danger-of-spreading-disease-in-the-area-mohali-news-pkl461510293","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फैला गंदा पानी, इलाके में बीमारी फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फैला गंदा पानी, इलाके में बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन
नयागांव। इलाके के बड़ी करोर रोड पर ड्रेनेज पाइप लाइन में ब्लॉकेज होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। इस कारण इलाके में बदबू फैली हुई है। इलाके में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर काउंसिल नयागांव के इलाके में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट न होने की वजह से ड्रेनेज पाइप लाइन में बार-बार ब्लॉकेज की समस्या सामने आती है। इस कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। ऐसा ही मामला बड़ी करोर रोड पर सामने आया है। यहां पर ड्रेनेज लाइन मे ब्लॉकेज होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क बड़ी करोर, शिव नगर, काने का बाड़ा, टांडा, टांडी, मसोल और अन्य गांवों को नयागांव के साथ-साथ चंडीगढ़ के साथ जोड़ती है। जिस कारण इस रास्ते पर काफी लोगों की आवाजाही रहती है। दुकानदारों का आरोप है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। यहां पर अक्सर ब्लॉकेज के कारण पानी सड़क पर जमा रहता है। जिस कारण न तो कोई ग्राहक यहां पर रुकता है और दुकानदारों को भी बदबू के कारण अपनी दुकान में बैठना मुश्किल होता है। अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इलाके में कोई भी बीमारी भी फैल सकती है। नगर काउंसिल को बार-बार इसकी शिकायत करने के बाद भी इसका कोई पक्का समाधान नहीं किया जा रहा है।
जल्द निकालेेंगे पक्का समाधान
मामला मेरे संज्ञान में है। यह ड्रेनेज लाइन काफी पुरानी डली हुई ह्रै। लाइन डालने के बाद इलाके की जनसंख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस कारण यह समस्या बार-बार आ रही है। हम जल्द ही इसका कोई पक्का समाधान निकालेंगे। -सुधीर शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल, नयागांव
विज्ञापन
जल्द निकालेेंगे पक्का समाधान
मामला मेरे संज्ञान में है। यह ड्रेनेज लाइन काफी पुरानी डली हुई ह्रै। लाइन डालने के बाद इलाके की जनसंख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस कारण यह समस्या बार-बार आ रही है। हम जल्द ही इसका कोई पक्का समाधान निकालेंगे। -सुधीर शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल, नयागांव
विज्ञापन