{"_id":"621fd70f9ba46212276f74c4","slug":"dirt-and-stench-created-disaster-for-the-people-on-kharar-balongi-highway-mohali-news-pkl443569611","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़-बलौंगी हाईवे पर गंदगी और बदबू बनी लोगों के लिए आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़-बलौंगी हाईवे पर गंदगी और बदबू बनी लोगों के लिए आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। बलौंगी-खरड़ राष्ट्रीय हाईवे पर दस किलोमीटर तक का सफर लोगों के लिए आफत बन गया है। क्योंकि इलाके के लोग अपनी मर्जी से जहां चाहें वहीं पर अपने घरोें से लाकर पॉलीथिन में भरा कचरा फेंक देते हैं। इस वजह से यहां पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, साथ ही उनसे बदबू उठ रही है। इतना ही नहीं इसी कारण लावारिस पशु भी यहां पर मुंह मारते रहते हैं। जिससे हर समय हाईवे पर इनके साथ वाहन टकराकर हादसे होने का डर बना रहता है। लेकिन इसके लिए खरड़ नगर काउंसिल किसी भी तरह की गंभीरता नहीं दिखा रही है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए अब इलाके के लोगों ने डीसी से गुहार लगाई है। साथ ही लोगों को जागरूक करने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक खरड़ बस स्टैंड से लेकर वेरका लाइट प्वाइंट तक हाईवे पर फैली गंदगी से लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। क्योंकि इस दस किलोमीटर के सफर में पांच से लेकर दस जगह पर कूड़े के ढेर बिल्कुल सड़क के किनारे या बीच में ही लगे रहते हैं। हाईवे पर माता गुजरी एनक्लेव कट के पास, निज्जर चौक, देसूमाजरा स्कूल के पास और बलौंगी के पास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सुबह के समय तो दिक्कत सबसे ज्यादा होती है। जबकि इस रोड से रोजाना प्रशासन के अधिकारी से लेकर मंत्री तक निकलते हैं। लेकिन कोई भी इस चीज को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहीं इस रोड से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और राजस्थान समेत कई राज्यों का ट्रैफिक निकलता है। समाजसेवी अभिषेक जोशी का कहना है कि यह गंभीर मामला है। प्रशासन या नेशनल हाईवे अथॉरिटी को इस गंदगी को पहल के आधार पर साफ करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर स्थित रिहायशी इलाके के लोग ही कूड़ा फेंकते हैं, क्योंकि एरिया में उचित तरीके से कूड़ेदान तक नहीं लगाए गए हैं।
खरड़ बाजार में भी गंदगी के ढेर आम
भले ही नगर काउंसिल के कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से साफ सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन खरड़ बाजार की सफाई का बुरा हाल है। पूरे बाजार में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। इसी तरह खरड़-लांडरां रोड पर भी सफाई का बुरा हाल है। सीवरेज की गंदगी सड़कों पर बहती रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है।