फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Direction boards of areas hidden behind branches of trees in Mohali, people are getting upset every day

मोहाली में पेड़ों की टहनियों के पीछे छिप गए इलाकों के डायरेक्शन बोर्ड, रोजाना लोग हो रहे परेशान

Mon, 21 Jun 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Direction boards of areas hidden behind branches of trees in Mohali, people are getting upset every day
मोहाली। शहर में कुछ साल पहले बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सड़कों पर डायरेक्शन बोर्ड लगाए गए थे। इसके पीछे कोशिश यह थी कि लोग अपने गंतव्य (जहां उन्हें जाना हो) तक आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन

डायरेक्शन बोर्ड सड़कों के बीच में करीब 10-15 फुट की ऊंचाई पर हैं। जिन पर वाहन चालक को आसानी से इलाके के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है। लेकिन कुछ समय से पेड़ों की प्रूनिंग नहीं हुई। इस वजह से डायरेक्शन बोर्ड रात तो दूर दिन में भी नहीं दिखते हैं। यह पत्तों और टहनियों में छिपे हुए हैं। इसी वजह से कई बार हादसे तक हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि अब तक तो नगर निगम के पास चार प्रूनिंग मशीनें आ गई हैं। ऐसे में उक्त पेड़ों की तुरंत प्रूनिंग करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर यह डायरेक्शन बोर्ड लगा गए हैं। लेकिन ज्यादा सड़कों पर डायरेक्शन बोर्ड पेड़ों की टहनियों-पत्तों के पीछे छिपे हुए हैं। इसमें फेज-7 से फेज-1 में शॉपिंग स्ट्रीट तक जाने वाली सड़क, मोहाली गांव से वाईपीएस चौक तक जाने वाली सड़क, फेज-3ए से मटौर जाने वाली सड़क, फर्नीचर मार्केट से डीसी ऑफिस जाने वाली सड़क शामिल है। इतना ही नहीं कई जगह तो पेड़ सूख तक गए हैं। ऐसे में जरूरत है कि इन पेड़ों की प्रूनिंग करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी स्थानीय निवासी दीपक चौधरी का कहना है कि वह एक नामी कंपनी में नौकरी करते हैं। लेकिन आने जाने में काफी दिक्कत आती है। कोई बाहर से आता है तो भी दिक्कत आती है। इसी मामले में डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। वह बालमखीरे तुड़वा रहे हैं। जल्दी ही पेड़ों की प्रूनिंग करवाई जाएगी। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि सारा काम एक शेडयूल के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed