{"_id":"611825188ebc3edf9925b225","slug":"dinosaurs-will-be-seen-on-the-move-in-chhatbir-zoo-you-will-be-able-to-see-it-even-by-touching-it-with-your-hand-mohali-news-pkl4235136138","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतबीड़ चिड़ियाघर में दिखेंगे चलते-फिरते डायनासोर, आप नजदीक जाकर हाथ से छूकर भी देख सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतबीड़ चिड़ियाघर में दिखेंगे चलते-फिरते डायनासोर, आप नजदीक जाकर हाथ से छूकर भी देख सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने छतबीड़ चिड़ियाघर में नए बने डायनासोर पार्क और ओटर हाउस (ऊदबिलाव घर) का वर्चुअली उद्घाटन किया। पंजाब सरकार के वन और वन्य प्राणी सुरक्षा विभाग की ओर से लोगों की सहभागीदारी योजना द्वारा छतबीड़ चिड़ियाघर और ऑल्टरव्यू ग्रुप के साझे प्रयास से 5 करोड़ रुपये खर्च कर छतबीड़ डायनासोर पार्क के नाम से एक अलग पार्क बनाया गया है। यह पार्क ढाई एकड़ में फैला है और इसमें पर्यटक खासकर बच्चों के लिए ऐतिहासिक दैत्याकार जीव डायनासोर के बारे में शैक्षिक और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध होगी। इस पार्क में चलने और हिलने-डुलने के साथ आवाज करने वाले शानदार जीव, बहुत बड़े आकार में और बिल्कुल जीवंत लगने वाले रोबोट पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।
35 लाख खर्च कर बनाया ओटर हाउस
इसके साथ ही 35 लाख रुपये खर्च कर छतबीड़ चिड़ियाघर में एक नई तरह का ओटर हाउस (ऊदबिलाव घर) भी बनाया गया है। इसमें आने वाले पर्यटक दुर्लभ किस्म के जानवर ऊदबिलाव को देख सकेंगे। ऊदबिलाव ब्यास दरिया में रहता है और इसे अंग्रेजी में ओटर, हिंदी में ऊदबिलाव और पानी-कुत्ता भी कहते हैं। इस ओटर हाउस की विशेषता है कि इसमें ऊदबिलाव को पारदर्शी शीशे के अंदर पानी में खेलते और मछलियां पकड़ते हुए देख सकेंगे। यह लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस वर्चुअल उद्धाटन में वन और वन्य प्राणी सुरक्षा विभाग के वित्तीय सचिव डीके तिवारी, पंजाब के मुख्य वन्य प्राणी वार्डन आरके मिश्रा, मुख्य वन पाल वन्य प्राणी चर्चिल कुमार, डिप्टी कमिश्नर मोहाली गिरीश दियालन और छतबीड़ जू के फील्ड निदेशक नरेश महाजन मौजूद रहे।
नरेश महाजन ने बताया कि छतबीड़ चिड़ियाघर में पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पब्लिक के लिए यहां ज्यादा सुविधाएं, वैज्ञानिक शैक्षिक जानकारी और दुर्लभ वन्य प्राणियों की सुरक्षा व वृद्धि को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। यहां पर्यटक लुप्त हुए डायनासोर को बड़े आकार में जिंदा डायनासोर की तरह की देख सकेंगे। हालांकि यह रोबोट से चलने वाले नकली डायनासोर होंगे। डायनासोर पार्क के गेट पर स्केल्टन से डायनासोर का आकार बनाया गया है। इस पार्क में घुसते ही एक टॉकिंग ट्री लगाया गया है। इसमें सेंसर लगा हुआ है और जैसे ही पर्यटक इसके पास पहुंचते हैं तो इसमें से आवाज आती है- छतबीड़ जू के डायनासोर पार्क में आपका स्वागत है। यह हिंदी और पंजाबी में बोलता है। इससे आगे एक गुफा भी बनाई गई है। इसमें रंगीन लाइटें लगाई गई हैं और यहां कई तरह के रोबोट डायनासोर रखे गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में कपूरथला के बाद यह दूसरा डायनासोर पार्क
पंजाब में कपूरथला के बाद यह दूसरा डायनासोर पार्क है। इससे पहले कपूरथला के पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में डायनासोर पार्क बना है। इस पार्क में एलटव्यू इनोवेटिव्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली की ओर से बनाए गए पांच डायनासोर के मॉडल लगे हैं। इनमें से दो डायनासोर भागते भी हैं। बता दें कि इस पार्क में एंट्री टिकट 80 रुपये में मिलती थी, जिसे अब 100 रुपये कर दिया जाएगा। रविवार और सोमवार की छुट्टी होने के चलते अब पर्यटक मंगलवार से डायनासोर पार्क का आनंद ले सकेंगे।