{"_id":"618ad77ece2d8a681b4bdf7a","slug":"did-not-return-mercedes-car-sought-from-friend-case-filed-against-two-mohali-news-pkl4325045184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त से मांगी मर्सडीज कार नहीं की लौटाई, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त से मांगी मर्सडीज कार नहीं की लौटाई, दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर उसके एक दोस्त के आगे दो दोस्तों के खिलाफ उसकी मर्सडीज कार मांगने के बाद वापस नहीं लौटाने पर केस दर्ज किया है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसका एक दोस्त सासा गुप्ता उसकी कार मांगकर ले गया था। इसके बाद आगे उसके दो दोस्तों ने चलाने के लिए उससे कार मांग ली थी। लेकिन अब वह दोनों सासा गुप्ता को कार वापस नहीं लौटा रहे हैं। इस मामले में परेशान होने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार निवासी सेक्टर-45 बुड़ैल, चंडीगढ़ और कर्ण निवासी 6-सी माइस्ट अरकेड जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 411 और 120बी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
इस मामले में शिकायतकर्ता कार मालिक अक्षय कुमार निवासी मोना ग्रीन जीरकपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास यूके-07बीएस - 4200 नंबर की मर्सडीज कार थी। करीब चार महीने पहले उसका दोस्त सासा गुप्ता निवासी मोना ग्रीन वीआईपी रोड जीरकपुर किसी काम के लिए उसकी कार मांग कर ले गया था। इसके बाद सासा गुप्ता से आगे उसके दो दोस्त नरेश कुमार और कर्ण कोई बहाना बनाकर उससे कार मांगकर ले गए थे। लेकिन अब दोनों का को वापस नहीं लौटा रहे हैं। अब चार महीने बीत जाने के बाद भी दोनों आरोपी बहाने बनाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं और का वापस नहीं लौटा रहे हैं। उनसे परेशान होकर अक्षय कुमार और उसके दोस्त सासा गुप्ता ने इस मामले की शिकायत डीएसपी जीरकपुर को दी थी। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद दोनों आरोपी नरेश कुमार और कर्ण के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 411 और 120बी के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।