फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Did not give the 2700 rupees demanded from the bouncer, then they did two fires

बदमाशों ने बाउंसर से मांगे 2700 रुपये नहीं दिए तो किए दो फायर

Wed, 29 Jun 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Did not give the 2700 rupees demanded from the bouncer, then they did two fires
जीरकपुर। पभात गांव के नजदीक पड़ते शिवा एनक्लेव में शाम करीब साढ़े चार बजे एक बाउंसर पर होंडा एमेज कार में आए पांच बदमाशों ने दो फायर कर दिए। इस हमले में गनीमत रही कि बाउंसर बाल-बाल बच गया। बाउंसर अपनी जान बचाने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुस गया। इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर का शीशे का दरवाजा टूट गया। इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर गांव नाभा रोड की ओर फरार हो गए। पुलिस ने हमले की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस हमले की जानकारी देते हुए 27 वर्षीय बाउंसर अभिषेक खैरवाल ने बताया कि हमलावरों ने जैसे ही फायरिंग करने के लिए गन निकाली तो वह जान बचाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुस गया था। बदमाशों की गोलियां दफ्तर के शीशे के दरवाजे पर लगी, जिससे शीशे का हमलावरों के फरार होने के बाद उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर वारदात की जानकारी दी थी लेकिन पुलिस मौका ए वारदात पर करीब एक घंटे के बाद पहुंची। फिलहाल पुलिस ने अभिषेक के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और शहर से बाहर निकलने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी थी।
विज्ञापन

बदमाशों ने मांगे थे 2700 रुपये, कार में बैठाने लगे तो दफ्तर में घुसा
बाउंसर अभिषेक खैरवाल ने बताया कि वह शिवा एनक्लेव में पत्नी और मां के साथ रहता है। वह बाउंसर है, लेकिन तीन चार महीने पहले शादी के बाद से उसने यह काम छोड़ दिया था। वह जैसे ही शाम करीब चार बजे किसी काम से अपनी पत्नी के साथ घर आया तो पत्नी को घर में छोड़कर घर के सामने बने सोनी कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर नामक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के आगे सीढ़ियों पर बैठ गया। करीब साढ़े चार बजे एक पंजाब नंबर की होंडा एमेज कार आई जिसके आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर अलग-अलग नंबर लिखा था। कार में पांच युवक बैठे थे जिनमें से दो युवक उतरकर उसके दोनों तरफ बैठ गए और उससे 2700 रुपये मांगे तो अभिषेक ने कहा कि उसने किसी के पैसे नहीं देने, तो वह बोले कि सन्नी अबोहर ने हमें बोला है कि तू पैसे देगा और तेरा घर भी उसी ने दिखाया है। जब उसने कहा कि वह किसी सन्नी को नहीं जानता तो हमलावर उसे जबरन गाड़ी में बैठाने लगे तो अभिषेक ने उन्हें धक्का दिया और प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुस गया। तभी हमलावरों ने उस पर दो गोलियां चलाई जो प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के दरवाजे पर लगी। इसके बाद हमलावर कार में फरार हो गए
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भी मांगी थी दो लाख की फिरोती
अभिषेक ने बताया कि वह बतौर बाउंसर काम करता था तो पिछले साल किसी अज्ञात व्यक्ति ने उससे दो लाख रुपये की फिरोती मांगी थी। मंगलवार को जिस एमेज कार में हमलावर आए थे वह पांचों मौने थे, एक के लंबे बाल थे और एक अबोहर साइड की भाषा बोल रहा था तो दूसरा हरियाणवी बोल रहा था।

क्या कहते हैं अधिकारी
हमें करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली और इसके बाद हम मौके पर पहुंचे। दफ्तर का शीशा टूटा हुआ था। अभिषेक से की गई पूछताछ में पैसों का लेनदेन सामने आ रहा है। इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर एमेज कार में आए थे और उनकी पहचान के लिए असपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जांच के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी। -निर्मल सिंह, एएसआई थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed