फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Derabassi to get rid of power shortage; Cabinet Ministers Aman Arora and Tarunpreet Saund to inaugurate new 66 kV grid

Mohali News: डेराबस्सी में होगी बिजली की किल्लत दूर, केबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा व तरूणप्रीत सौंद करेंगे नए 66 केवी ग्रिड का उद्घाटन

Mon, 08 Jun 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Derabassi to get rid of power shortage; Cabinet Ministers Aman Arora and Tarunpreet Saund to inaugurate new 66 kV grid
डेराबस्सी व इसके आसपास स्थित लोगों को पावरकट से राहत दिलाने के लिए पंजाब सरकार के 2 कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और तरुणप्रीत सिंह सौंद सोमवार को डेराबस्सी आएंगे, जो डेराबस्सी में स्थापित होने वाले नए 66 किलोवाट के नए पावरग्रिड का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पावरकाम द्वारा नए ग्रिड के उद्घाटन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं और उद्घाटन रस्म के दौरान हल्का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा व उनके नवनियुक्त पार्षदों की टीम मौजूद रहेगी। गौरतलब है कि डेराबस्सी शहर लंबे समय से बिजली कटौती के चलते भारी परेशानियों का सामना कर रहा है और सोमवार को नया ग्रिड चालू हो जाने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




डेराबस्सी की आबादी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और आबादी को देखते हुए शहर में पावर सिस्टम को अपग्रेड करना बहुत जरूरी है। दूसरी ओर, पावरकाम बीते लंबे समय से डेराबस्सी शहर में एक नया 66 केवी ग्रिड को स्थापित करने में लगा हुआ था, जिस प्रोजेक्ट को पूरा करने में हल्का विधायक ने पावरकाम की बहुत मदद की। विधायक रंधावा ने प्रोजेक्ट की फाइल को समय-समय पर बिजली विभाग के मंत्री से लेकर विभाग के अलग-अलग अधिकारियों से मिलकर प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने में लगे रहे और सोमवार को ग्रिड का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed