फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Derabassi Municipal Council's budget of 41 crore 42 lakh passed unanimously

डेराबस्सी नगर काउंसिल का 41 करोड़ 42 लाख का बजट सर्वसम्मति से पास

Wed, 22 Jun 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Derabassi Municipal Council's budget of 41 crore 42 lakh passed unanimously
डेराबस्सी नगर काउंसिल का 41 करोड़ 42 लाख का बजट सर्वसम्मति से पास
विज्ञापन

- काउंसिल की सीमा में 400 एकड़ बंजर जमीन पर लगेंगे पौधे : रंजीत रेड्डी
शहर के विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ का बजट पास
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। नगर काउंसिल के अध्यक्ष रंजीत सिंह रेड्डी के नेतृत्व में मंगलवार को डेराबस्सी नगर काउंसिल की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्षदों की ओर से नगर काउंसिल के वार्षिक बजट 41 करोड़ 42 लाख रुपये को सर्वसम्मति से पास किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए रंजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि बैठक में शहर के 19 वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही शहर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर काउंसिल की सीमा के भीतर आधा दर्जन गांवों में खाली पड़ी बंजर जमीन में पौधे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-17 के गांव ईसापुर में तालाब का सौंदर्यीकरण कर उसे पार्क जैसा बनाया जाएगा, ताकि लोग यहां पर सैर करें और बच्चे भी आनंद उठा सकें। इस बैठक में नगर काउंसिल अध्यक्ष रंजीत सिंह रेड्डी और काउंसिल के सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed