फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Deputy Director Food Supply Officer reviewed the wheat procurement arrangements

Mohali News: डिप्टी डायरेक्टर फूड सप्लाई अफसर ने गेहूं खरीद प्रबंधों का लिया जायजा

Wed, 16 Apr 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director Food Supply Officer reviewed the wheat procurement arrangements
कुराली। डिप्टी डायरेक्टर फूड सप्लाई अफसर रजनीश कौर के नेतृत्व वाली टीम ने स्थानीय शहर की अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रबंधों का निरीक्षण किया। इसके बाद खरीद प्रबंधों की जांच की। इस मौके पर उन्होंने गेहूं की तुलाई की भी जांच की। शहर की अनाज मंडी का जायजा लेने के लिए पहुंचीं डिप्टी डायरेक्टर फूड सप्लाई अफसर रजनीश कौर ने कहा कि सरकार की तरफ से गेहूं की खरीद के लिए सभी प्रबंध किए हुए हैं। मंडी में आने वाली सभी फसलों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने मंडी में गेहूं की खरीद और उठान को लेकर किसानों और आढ़तियों से बातचीत की। डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कौर के नेतृत्व में टीम ने मंडी में थैलों में भरी जा रही गेहूं का वजन भी चेक किया। इस मौके फूड सप्लाई अफसर हरदीप सिंह ने मंडी में आ रही फसल के बारे में डिप्टी डायरेक्टर को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडी में पनग्रेन, पनसप, फार्कफैड और एफसीआई की तरफ से खरीद की जा रही है। इस मौके इंस्पेक्टर अमरीक सिंह पनग्रेन, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed