फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Depot holder accused of bias in distributing wheat'

‘डिपो होल्डर पर गेहूं बांटने में पक्षपात करने का आरोप’

Tue, 31 Mar 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
'Depot holder accused of bias in distributing wheat'
कुराली। कर्फ्यू के दौरान मार्च महीने की मिलने वाली गेहूं की डिपो पर हुई सप्लाई के दौरान स्कीम के लाभपात्रियों ने डिपो होल्डरों द्वारा गेहूं बांटने में पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंधी जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोगो ने गेहूं की भी होम डिलीवरी किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में आटा-दाल स्कीम के तहत मिलने वाली गेहूं की सप्लाई का काम शुरू करते हुए मार्च महीने के राशन से वंचित परिवारों को अनाज देने की हिदायत की थी। वहीं शहर की अनाज मंडी में एक राशन डिपो पर आटा-दाल स्कीम के तहत मार्च की गेहूं लेने के लिए सुबह 9 बजे ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। दोपहर तक वहां पर लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान आटा-दाल स्कीम के लाभपात्रियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि डिपो होल्डरों द्वारा गेहूं को बांटने के समय पक्षपात किया जा रहा है और पहचान रखने वालों व पहुंच रखने वालों को पहल पर गेहूं दी जा रही है जबकि गरीब लोग घंटों से लाइन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सहायक फूड सप्लाई अफसर जगजीत कौर मौके पर पहुंच गई और उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील की लेकिन लोगों ने इस मामले की जांच की मांग की। एएफएसओ जगजीत कौर ने कहा कि विभाग इस बात को यकीनी बना रहा है कि हर लाभपात्री को गेहूं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed