फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Departments should work together to reduce road accidents: DC

सड़क हादसे घटाने के लिए मिलकर काम करें विभाग : डीसी

Thu, 23 Mar 2023 01:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 23 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Departments should work together to reduce road accidents: DC
सड़क हादसे घटाने के लिए मिलकर काम करें विभाग : डीसी
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले के 80 दुर्घटना स्थलों की समीक्षा की

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी आशिका जैन ने सड़क सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए भरसक प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले की मुख्य सड़कों पर चिन्हित 80 दुर्घटना स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को खरड़ के गोपाल स्वीट्स, बस स्टैंड खरड़, सहोरा कट, जगतपुरा आदि जैसे स्थानों पर लाइटें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गति नियंत्रण के लिए अधिकतम प्रयास करने, फुटपाथों की मरम्मत सुनिश्चित करने, गति सीमा बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। वहीं डीसी ने एनएचएआई, गमाडा, बी एंड आर और निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे इन दुर्घटना संभावित स्थलों को ठीक करने के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह लें।
विज्ञापन

वहीं सुरक्षित स्कूल वाहन योजना के तहत गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा की गई कार्रवाई की भी बैठक में समीक्षा की गई। इस योजना के तहत गठित निरीक्षण समिति को स्कूलों में जाकर विभिन्न स्कूलों द्वारा बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए चलाई जा रही बसों की जांच करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने इन बसों में बच्चों की सुरक्षा के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों से अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने, लोगों को जागरूक करने के लिए और शिविर लगाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा योजना तैयार करने का आग्रह किया। बैठक में एडीसी दमनजीत सिंह मान, खरड़ के एसडीएम रविंदर सिंह, डेराबस्सी के एसडीएम हिमांशु गुप्ता, मोहाली की एसडीएम सरबजीत कौर एसडीएम, एसपी ट्रैफिक जगजीत सिंह जल्लाह, तरसेम चंद सहायक आयुक्त के अलावा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed